देश

Karnataka Elections: कर्नाटक में वोटिंग से पहले बजरंग दल और VHP का ऐलान- देशभर में करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Elections) के दौरान बजरंग दल (Bajrang Dal) पर बैन लगाने के कांग्रेस के वादे पर घमासान छिड़ा हुआ है. इसको लेकर जहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच बयानबाजी जारी है, वहीं अब बजरंग दल और विहिप ने देशभर में हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का पाठ करने का ऐलान किया है.

वीएचपी के महासचिव मिलिंड परांडे ने कहा कि कांग्रेस और अन्य संगठनों की सद्बुद्धि के लिए हमने हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया है. कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए परांडे ने कहा कि यह पार्टी देश विरोधी ताकतों और आतंकियों की वकालत और प्रचार करने के लिए उतरती है.

कांग्रेस पर हमलावर विहिप

मिलिंड परांडे ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए वादे का जिक्र करते हुए कहा कि इसके बाद राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल समेत कई राज्यों में कांग्रेस ने बजरंग दल को बैन करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि बजरंग दल जैसे राष्ट्रवादी संगठन की तुलना एक राष्ट्रविरोधी और आतंकी संगठन पीएफआई से करना विचित्र है. उन्होंने कहा कि हिंदू समाज इस मांग के लिए लोकतांत्रिक तरीके से सबक सिखाएगा.

इस बीच, बेंगलुरु में बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा था, जिसे चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बीच में बंद करा दिया. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने चुनाव से पहले लागू धारा 144 का हवाला देते हुए हनुमान चालीसा का पाठ बंद कराया.

ये भी पढ़ें: The Kerala Story: यूपी में फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ टैक्स फ्री, मंत्रिमंडल के साथ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग कर सकते हैं सीएम योगी

सीएम बसवराज बोम्मई ने भी किया हनुमान चालीसा का पाठ

वहीं आज कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई भी बजरंगबली की शरण में पहुंचे. सीएम बोम्मई ने हुबली में अपने समर्थकों के साथ विजय नगर के हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया. इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने हुबली में VHP कार्यकर्ताओं के साथ नागशेट्टीकोप्पा हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया. बता दें कि कर्नाटक चुनाव में बजरंग दल और ‘बजरंगबली’ का मुद्दा छाया हुआ है. इसको लेकर सियासत गरमाई हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

7 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

8 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

9 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago