दुनिया

Imran Khan Arrested: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार

Imran Khan Arrested: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान को आज गिरफ्तार कर लिया गया है. इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर पाकिस्तान के पूर्व पीएम को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की पुष्टि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के वकील फैसल चौधरी ने की है.

वहीं पीटीआई नेता मुसर्रत चीमा ने एक वीडियो संदेश में कहा कि वे लोग इमरान खान को मार रहे हैं और उन्होंने इमरान खान के साथ कुछ कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल है. वहीं किसी भी तरह की अनहोनी की आशंका के मद्देनजर कोर्ट के बाहर सुरक्षा बलों को भारी संख्या में तैनात कर दिया गया है. यह जानकारी भी सामने आ रही है कि इमरान खान के वकील और समर्थकों से मारपीट भी की गई है.

अज्ञात स्थान पर ले गई पाकिस्तानी रेंजर्स 

पाकिस्तानी रेंजर्स इमरान खान को गिरफ्तार करके अज्ञात स्थान पर ले गई है. मंगलवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट में इमरान खान कई मामलों में जमानत के लिए पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी कोर्ट रूम से ही की गई. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तरीहक-ए-इंसाफ (PTI) के मुखिया इमरान खान के साथ मारपीट का भी दावा किया जा रहा है. उनकी पार्टी ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें दावा किया गया है कि खान के साथ मारपीट की गई है. इस वीडियो में इमरान खान के वकील को खून से लथपथ देखा गया है.

इसे भी पढ़ें: Coronation of King Charles: भूटानी राजा और रानी ने पारंपरिक परिधानों में किया जलवा

करोड़ों की जमीन से जुड़ा है मामला

पार्टी के नेता मुसर्रत चीमा ने वीडियो जारी करके कहा है कि – खान साहब को हाईकोर्ट के बाहर बुरी तरह पीटा जा रहा है. गौरतलब है कि इमरान खान की गिरफ्तारी अल कादिर ट्रस्ट मामले में की गई है. यह मामला एक यूनिवर्सिटी से जुड़ा है. आरोपों के मुताबिक इमरान ने बतौर प्रधानमंत्री यूनिवर्सिटी को गैर-कानूनी तरीके से करोड़ों की जमीन दी थी. यह मामला मलिक रियाज नाम के एक शख्स ने कराया था, जो पाकिस्तान के अमीर शख्सियतों में से एक है. उसने कहा था कि इमरान और उनकी बीवी ने मिलकर उन्हें धमकाया था और जबरन जमीन दिलाई थी.

Rohit Rai

Recent Posts

UP MLC Election Results: कहीं बीजेपी का जलवा, तो कहीं सपा की सेंधमारी; वाराणसी में लाल बिहारी यादव ने मारी बाजी

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी के…

46 seconds ago

बृजभूषण शरण सिंह को कोर्ट से आखिरी मौका, महिला पहलवानों की याचिका पर एक हफ्ते में देना होगा जवाब

WFI sexual harassment case: महिला पहलवानों की याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण…

3 minutes ago

LPG की छुट्टी! CNG और PNG नेटवर्क को रफ्तार देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अब झटपट मिलेगी प्रदूषण NOC

CPCB NOC Rules: सीपीसीबी ने सीएनजी और पीएनजी नेटवर्क विस्तार को गति देने के लिए…

21 minutes ago

‘ठंडा पानी मत पीना बाबू’, न्यूजीलैंड में वैभव को मिला बिहार का प्यार! बलिया से आई लड़की का VIDEO वायरल

Vaibhav Suryavanshi viral video: न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी को बलिया की महिला फैन ने कहा,…

22 minutes ago

जियो की धमाकेदार एंट्री! इश्यू प्राइस से 21% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर, मालामाल हुए इन्वेस्टर्स

बुधवार को शेयर बाजार में जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,200 करोड़ का आईपीओ ₹1,358 के भाव…

24 minutes ago

अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर दबंगई का आरोप, दुकान में घुसकर मारपीट और लूटपाट

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…

1 hour ago