देश

Bajrang Dal: “…तो बजरंग दल को नालंदा में बैन कर देंगे”- नीतीश कुमार के सांसद का बड़ा बयान

Bajrang Dal: बिहार के जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. नालंदा से लोकसभा सांसद कुमार ने कहा, मेरा दृढ़ विश्वास है कि अगर बजरंग दल जैसा कोई संगठन अच्छा काम करेगा तो हम उसकी सराहना करेंगे, लेकिन अगर इस संगठन के लोग गलत कामों में शामिल होते हैं तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे.

बजरंग दल पर नहीं लगाएगी प्रतिबंध

उन्होंने आगे कहा कि अगर राज्य सरकार बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाएगी तो वह खुद ऐसा करेंगे. कुमार ने इस साल रामनवमी के दौरान नालंदा जिले के बिहारशरीफ में हुई हिंसा के मद्देनजर यह टिप्पणी की.

गुंडागर्दी करने के लिए नहीं कहा

कुमार ने कहा, मैं एक हिंदू हूं और जब भी मैं किसी हनुमान मंदिर के सामने से गुजरता हूं तो मेरा सिर स्वत: ही हमारे भगवान बजरंग बली के सामने झुक जाता है. उन्होंने (भगवान हनुमान) लोगों को बिहारशरीफ में इकट्ठा होने और गुंडागर्दी तथा सांप्रदायिक दंगे करने के लिए नहीं कहा है. बजरंग दल भगवान हनुमान के नाम पर ऐसा कर रहा है, यह बिल्कुल गलत है.

रामनवमी के जुलूस

उन्होंने कहा, मैंने नालंदा जिलाधिकारी को सुझाव दिया था कि रामनवमी के जुलूस में शामिल होने वाले लोगों की संख्या तय करें लेकिन ऐसा नहीं हुआ. लोग पटना और अन्य जिलों से आए और बड़ी संख्या में बिहारशरीफ में इकट्ठा हुए. वे भगवान राम के नाम पर वहां पहुंचे और एक सुनियोजित साजिश का शिकार हो गए. इसलिए, मैंने मांग की है कि राज्य सरकार बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाए. अगर वह ऐसा नहीं करेगी, तो मैं उस पर प्रतिबंध लगा दूंगा.

– IANS

Satwik Sharma

Recent Posts

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

5 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

12 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

42 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

50 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago