यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन पर कथित ड्रोन हमले में उनके देश का हाथ होने से साफ इनकार किया है. रूस ने आरोप लगाया था कि यूक्रेन के ड्रोनों ने राष्ट्रपति भवन पर हमले की कोशिश की थी. जेलेंस्की, जो फिलहाल फिनलैंड की यात्रा पर हैं, ने बुधवार देर रात हेलसिंकी में संवाददाताओं से कहा, हम पुतिन या मास्को पर हमला नहीं कर रहे हैं – हम अपने ही क्षेत्र में लड़ रहे हैं, अपने गांवों और कस्बों की रक्षा कर रहे हैं. ऐसा करने के लिए हमारे पास पर्याप्त हथियार भी नहीं हैं.. इसलिए हमने पुतिन पर हमला नहीं किया, हम इसे (अंतर्राष्ट्रीय) ट्रिब्यूनल पर छोड़ देंगे.
उक्रेयिन्स्का प्रावदा की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि रूस को लड़ाई के मैदान में जीत नहीं मिल रही है मोर्चे पर कोई जीत नहीं है और पुतिन अब रूसी समाज को प्रेरित नहीं कर पा रहे हैं और सैनिकों को अकारण युद्ध के लिए नहीं भेज पा रहे हैं.
उन्होंने कहा, इसलिए यूक्रेन पर कुछ अपराध करने का आरोप लगाना उनके (पुतिन) हित में है. उन्हें कुछ बड़ा करने की जरूरत है: या तो ‘हत्या के प्रयास’, ड्रोन, या कोई ‘बत्तख जिन्होंने उन पर बम बरसाए हों.’ वे रोज-रोज कुछ न कुछ कहेंगे. लेकिन समाधान सरल है: किसी को डराने की जरूरत नहीं है, हथियारों का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है; आपको हमारे क्षेत्र को छोड़ना होगा. इससे पहले बुधवार शाम क्रेमलिन प्रेस सेवा ने कहा कि यूक्रेनी ड्रोन ने पुतिन के आवास पर हमला करने का प्रयास किया था.
क्रेमलिन ने तथाकथित हमले को सुनियोजित आतंकवादी कार्रवाई और रूसी राष्ट्रपति की हत्या का प्रयास बताया था. जवाब में राष्ट्रपति जेलेंस्की के प्रवक्ता सेर्ही न्यकिफोरोव ने कहा कि यूक्रेन को क्रेमलिन पर हमले के बारे में कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा, मास्को में जो हुआ वह स्पष्ट रूप से रूसी की तरफ से तनाव बढ़ाने का प्रयास था.
राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ारी अबरार जमाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए लिया निर्णय, पूर्व…
ब्रिटेन और फ्रांस जैसी बड़ी औपनिवेशिक ताकतों से घिरे होने के बावजूद थाईलैंड आखिर कैसे…
मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा शगुन सैनी ने…
Russian Maslenitsa Tradition Like Dussehra: दशहरे की तरह रूस में भी पुतला जलता है. जानिए…
कोलकाता के सुरुचि संघ दुर्गा पूजा पंडाल में 21 वर्षीय महिला वालंटियर से छेड़छाड़ के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी…