देश

खेत में काम करते किसान पर बाघ ने किया हमला, दूसरे किसानों ने की भगाने की कोशिश, लेकिन बचा न पाए

Tiger Attack On Farmer: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में शनिवार को खेत में काम कर रहे एक किसान को एक बाघ ने अपना शिकार बना लिया. इतना ही नहीं, बाघ किसान के शरीर का कुछ हिस्सा भी खा गया है.

यह घटना कटंगी क्षेत्र की है. बताया गया है कि कटंगी रेंज की कुडवा कॉलोनी के करीब स्थित एक खेत में किसान शनिवार सुबह काम कर रहे थे. तभी अचानक एक बाघ ने प्रकाश नामक किसान पर पीछे से हमला कर दिया. वहां और भी किसान मौजूद थे, जिन्होंने बाघ को भगाने की कोशिश की. पत्थर भी मारे, लेकिन बाघ काफी देर तक वहां बैठा रहा. बाद में वह भाग गया, मगर तब तक प्रकाश की मौत हो चुकी थी. बाघ उसके शरीर का कुछ हिस्सा भी खा गया.

किसान पर हुए बाघ के हमले के बाद से क्षेत्रीय लोगों और किसानों में नाराजगी है. उनका आरोप है कि वन विभाग को भी कई बार अवगत कराया गया है कि इस क्षेत्र में बाघ सक्रिय है, लेकिन वन विभाग ने ध्यान ही नहीं दिया. उसी का नतीजा रहा कि आज एक किसान को बाघ ने अपना शिकार बना लिया.

गुस्साए स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया. उन्होंने वन चौकी का घेराव भी किया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूर्व में भी एक अन्य व्यक्ति की मौत बाघ के हमले में हो चुकी है. विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाया.

वन विभाग की ओर से प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता दी गई है. बताया गया है कि गर्मी का मौसम है और बाघ सहित अन्य वन्य प्राणी पानी आदि की तलाश में आबादी वाले इलाके में आ जाते हैं और इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं. यह घटना बालाघाट में बाघ के आबादी इलाके में आने से हुई है.

ये भी पढे़ं: पश्चिमी दिल्ली स्थित मॉल के संचालन और प्रबंधन में अवैध और धोखाधड़ी मामले में सीबीआई को नोटिस

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

6 minutes ago

24 घंटे, 5 खौफनाक हादसे और 50 से ज्यादा मौतें: कोलकाता से ग्वालियर तक…काल बनकर टूटी रफ्तार

शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…

37 minutes ago

महंगी बिजली से मिलेगी मुक्ति! छत पर लगाएं सोलर पैनल, सरकार से सीधे खाते में पाएं भारी सब्सिडी

PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…

40 minutes ago

स्मार्ट लोग नहीं करते गधों जैसी मेहनत! इन 5 AI टूल्स से रोज बचाएं अपने 3 घंटे

AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…

1 hour ago

नवरात्रि स्पेशल: क्या आपने खाई है ये क्रिस्पी फलाहारी डिश? आज ही नोट करें साबूदाना थालीपीठ की आसान विधि

Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…

1 hour ago