Bharat Express DD Free Dish

Tiger

WILDLIFE CONSERVATION INITIATIVE: पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद में आयोजित 'Environment Warriors' के 10वें वन्यजीव संरक्षण कार्यक्रम में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने 140 बाघ मित्रों को सम्मानित किया. उन्होंने बाघ मित्रों के लिए ₹5 लाख जीवन बीमा और ₹2 लाख मेडिकल बीमा की घोषणा के साथ अंतरराष्ट्रीय फिल्ममेकर सुब्बैया नल्लामुथु द्वारा तराई पर फिल्म निर्माण की जानकारी दी.

WILDLIFE WONDER At Sariska: राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व में 'सफेद रंग का मोर' और सोने की तरह चमकने वाले 'गोल्डन सांभर' पहली बार दिखे हैं. यहां बाघों की संख्‍या भी लगातार बढ़ रही है. 2026 खत्‍म होने तक यहां 60 बाघ हो सकते हैं.

Tiger Cubs Born At Gwalior Zoo: ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में सफेद बाघिन मीरा ने तीन शावकों को जन्म देकर हैट्रिक बनाई. जहां बाघों की कुल संख्या बढ़कर 10 पहुंच गई है. देखें तस्वीरें...

बालाघाट में बाघ ने खेत में किसान प्रकाश पाने को मार डाला. ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर वन चौकी का घेराव किया. गर्मी में बाघ आबादी क्षेत्र में आए.

Tiger In Pilibhit: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में सोमवार (25 दिसंबर) की देर रात जंगल से निकलकर एक बाघ रिहायशी इलाके में घुस आया.