खतरनाक कुत्तों को पालने पर लगी पाबंदी
पिछले कुछ दिनों से शहर-शहर खतरनाक कुत्तों का आतंक बढ़ गया है. हर दिन यूपी के अलग-अलग जिलों से इंसानों पर कुत्तों के हमले के मामले में बढ़ोतरी देखने को मिली है. जिसको देखते हुए उत्तर-प्रदेश की योगी सरकार ने इंसानों के लिए काल बन चुके खतरनाक कुत्ते पिटबुल, रॉट विलर और डोगो अर्जेंटीनों जैसी नस्लों पर अब सख्त प्रतिबंध लगाने का फैसला कर लिया है. इन कुत्तों का पालन और बिक्री अब नहीं हो सकेगी. लोगों को बुरी तरह घायल कर देने वाले इन जानलेवा कुत्तों के रजिस्ट्रेशन पर अब रोक लगाई जाएगी.
गाजियाबाद में इन खतरनाक कुत्तों को बैन करने का फैसला किया गया है. जिला का नगर- निगम शनिवार को बोर्ड बैठक में कुत्ता पालकों के लिए नये नियमों के प्रस्ताव पर मुहर लगाएगा. शहर में इन कुत्ते को पालने के लिए आवश्यक रजिस्ट्रेशन पर भी पाबंदी लगेगी. जिला प्रशासन के इस कदम के बाद इन खतरनाक कुत्तों को घरों में पालने का रिवाज भी बंद हो जाएगा.
इस मामले पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनुज का कहना है कि कुत्ते को बैन करने के लिए प्रस्ताव तैयार कराया गया है. पार्षदों और लोगों की राय से नियमों में कुछ बदलाव भी किया गया है. उन्होंने कहा कि, ” भविष्य में खतरनाक कुत्तों का रजिस्ट्रेशन न करने का प्रस्ताव भी इसमें शामिल किया गया है. उनका कहना है कि, सदन की अनुमति के बाद ही नई नियमावली पर मुहर लग सकेगी.
बता दे. ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि पिटबुल, रॉट विलर और डोगो अर्जेंटीनों नस्ल के कुत्ते काफी खतरनाक होते हैं और यह इंसानों के लिए जानलेवा हैं. कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें इन खतरनाक कुत्तों ने लोगो पर अटैक किया और उन्हें बुरी तरह से जख्मी कर दिया. इतना ही नहीं इन कुत्तों का हमला कभी-कभी इतना भयंकर होता है जिससे राहगीरों और सोसाइटी या कॉलोनी में रह रहे लोगों की जान तक ले ली है. कुत्तों के बढ़ते हमलों को देखते हुए अब इनके पालन और बिक्री पर पाबंदी लगायी जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Piyush Goyal Berlin Speech: जर्मनी के बर्लिन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कार्बन उत्सर्जन…
IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य को हासिल कर जीत…
Bihar STET 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 4 नवंबर को होने वाली STET…
तिब्बत में शक्तिशाली भूकंप के बाद बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर सामने आई है,…
Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…