Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

खतरनाक कुत्तों के पालने पर बैन! पिटबुल, रॉट विलर समेत इन नस्लों का नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

खतरनाक कुत्तों के पालने पर बैन! पिटबुल, रॉट विलर समेत इन नस्लों का नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

खतरनाक कुत्तों को पालने पर लगी पाबंदी

पिछले कुछ दिनों से शहर-शहर खतरनाक कुत्तों का आतंक बढ़ गया है. हर दिन यूपी के अलग-अलग जिलों से इंसानों पर कुत्तों के हमले के मामले में बढ़ोतरी देखने को मिली है. जिसको देखते हुए उत्तर-प्रदेश की योगी सरकार ने  इंसानों के लिए काल बन चुके खतरनाक कुत्ते पिटबुल, रॉट विलर और डोगो अर्जेंटीनों जैसी नस्लों पर अब सख्त प्रतिबंध लगाने का फैसला कर लिया है. इन कुत्तों का पालन और बिक्री अब नहीं हो सकेगी. लोगों को बुरी तरह घायल कर देने वाले इन जानलेवा कुत्तों  के रजिस्ट्रेशन पर अब रोक लगाई जाएगी.

गाजियाबाद में इन खतरनाक कुत्तों को बैन करने का फैसला किया गया है. जिला का नगर- निगम शनिवार को बोर्ड बैठक में कुत्ता पालकों के लिए नये नियमों के प्रस्ताव पर मुहर लगाएगा. शहर में इन कुत्ते को पालने के लिए आवश्यक रजिस्ट्रेशन पर भी पाबंदी लगेगी. जिला प्रशासन के इस कदम के बाद इन खतरनाक कुत्तों को घरों में पालने का रिवाज भी बंद हो जाएगा.

इस मामले पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनुज का कहना है कि कुत्ते को बैन करने के लिए प्रस्ताव तैयार कराया गया है. पार्षदों और लोगों की राय से नियमों में कुछ बदलाव भी किया गया है. उन्होंने कहा कि, ” भविष्य में खतरनाक कुत्तों का रजिस्ट्रेशन न करने का प्रस्ताव भी इसमें शामिल किया गया  है. उनका कहना है कि, सदन की अनुमति के बाद ही नई नियमावली पर मुहर लग सकेगी.

बता दे. ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि  पिटबुल, रॉट विलर और डोगो अर्जेंटीनों नस्ल के कुत्ते काफी खतरनाक होते हैं और यह इंसानों के लिए जानलेवा हैं. कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें इन खतरनाक कुत्तों ने लोगो पर अटैक किया और उन्हें बुरी तरह से जख्मी कर दिया. इतना ही नहीं इन कुत्तों का हमला कभी-कभी इतना भयंकर होता है जिससे राहगीरों और सोसाइटी या कॉलोनी में रह रहे लोगों की जान तक ले ली है. कुत्तों के बढ़ते हमलों को देखते हुए अब इनके पालन और बिक्री  पर पाबंदी लगायी जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital