सांकेतिक तस्वीर
Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला अपने पति को चकमा देकर प्रेमी के साथ फरार हो गई है. दोनों की शादी 7 महीने पहले ही हुई थी. हालांकि इस मामले में पति ने पुलिस को तहरीर दी है और एक शख्स पर पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है. शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि महिला ने पहले बीमारी का बहाना बनाया और फिर जब पति मेडिकल स्टोर दवाई लेने गया तो मौका पाते ही पत्नी प्रेमी के साथ फरार हो गई. इस घटना के बाद रोते-बिलखते पति थाने पहुंचा और बबेरू पुलिस को सारी बात बताई. घटना बबेरू थाना क्षेत्र की है.
युवक ने बताया कि फरवरी 2023 में उसकी शादी हुई थी. शादी के बाद से ही उसकी पत्नी से उसके रिश्ते बहुच अच्छे नहीं थे. पत्नी उसे पसंद नहीं करती थी. शादी से पहले पत्नी के घर के पास ही रहने वाले एक युवक के साथ अफेयर था. पति ने बताया कि उसकी पत्नी शादी के बाद भी उससे सम्पर्क में थी. इसी बात को लेकर दोनो के बीच हमेशा तनाव रहता था. शनिवार को पत्नी ने अचानक कहा कि उसकी तबीयत खराब है और वह जांच कराना चाहती है. इस पर वह उसे दवा दिलाने के लिए मेडिकल स्टोर पर ले गया. पति ने बताया कि उसके मन में क्या चल रहा है. ये उसे पता नहीं था. जब वह मेडिकल स्टोर से दवा ले कर पैसे दे रहा था, इसी दौरान पत्नी कहीं चली गई. कई जगहों पर ढूंढने के बाद भी पत्नी नहीं मिली. इस पर उसे संदेह हुआ तो वह प्रेमी के घर गया. पीड़ित पति ने पुलिस के सामने आरोप लगाते हुए बताया कि प्रेमी ने उसे जान से मारने की धमकी दी है.
ये भी पढ़ें– गैर हिंदुओं को भी साथ जोड़ने की तैयारी में RSS, संघ प्रमुख ने सामाजिक सद्भाव बढ़ने पर फोकस के दिए निर्देश
इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी बबेरू पंकज कुमार सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के लापता होने का मामला दर्ज कराया है. इस मामले की छानबीन की जा रही है. आरोपी युवक की तलाश जारी है. उसके मिलने के बाद ही पूरी घटना की जानकारी सामने आ सकेगी. जांच मे जो तथ्य सही पाए जाएंगे. उसी के अनुसार कार्रवाई का जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Best Bollywood Diwali Songs Playlist: दिवाली के त्योहार पर घर की सजावट और पकवानों के…
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…