देश

Bandra Terminus Stampede: मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर दिवाली के मौके पर मची भगदड़, 10 लोग घायल

Bandra Terminus Stampede: मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर रविवार सुबह भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 10 लोग घायल हो गए. दिवाली के मौके पर कई यात्री अपने घर जाने के लिए स्टेशन पर इकट्ठा हुए थे, जिससे हालात बेकाबू हो गए. घटना बांद्रा (पूर्व) के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर तड़के करीब तीन बजे हुई, जब बांद्रा गोरखपुर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22921) के आगमन पर लोग ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे.

इस भगदड़ में 10 लोगों को चोटें आईं, जिनका इलाज मुंबई के भाभा अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टर रितेश (एमओ बांद्रा भाभा अस्पताल) ने बताया कि घायलों में से अधिकांश की हालत स्थिर है, लेकिन दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

बता दें कि यहां पर साप्ताहिक चलने वाली बांद्रा गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन री-शेड्यूल हुई और गाड़ी को सुबह 5.10 पर निकलना था. लेकिन री-शेड्यूल होने के बाद आज सुबह गाड़ी प्लेटफार्म पर देरी से पहुंची. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी के स्टेशन पर लगते ही अधिक संख्या में मौजूद लोग ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगे. इसके जनरल बोगी में चढ़ने के दौरान भगदड़ मच गई. रेलवे ने हादसे में 10 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है.

कुछ का पैर भी फ्रैक्चर हो गया है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें से दो लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया. अन्य का इलाज भाभा अस्पताल में चल रहा है. हालांकि ट्रेन अपने री-शेड्यूलिंग टाइम 5 बजकर 10 मिनट पर रवाना हो गई और अभी स्टेशन पर स्थिति काबू में है.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

36 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

53 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago