देश

Delhi Pollution Update: घर से बाहर निकलते ही घुटन की स्थिति, NCR में दिवाली से पहले बढ़ा वायु प्रदूषण

सर्दियों के आते ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या फिर से बढ़ने लगी है. रविवार को यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में रहा, जिसके कारण सुबह आकाश में धुंध की चादर देखने को मिली. केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में रविवार सुबह 7:30 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 352 रहा. वहीं, दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 216, गुरुग्राम में 233 गाजियाबाद में 375, ग्रेटर नोएडा में 346 और नोएडा में 320 अंक रहा.

दिल्ली के चार इलाकों में एक्यूआई लेवल 400 के ऊपर पहुंच गया है. जिसमें आनंद विहार में 405, जहांगीरपुरी में 408, नेहरू नगर में 405, विवेक विहार में 403 अंक बना हुआ है. वहीं इसके अलावा दिल्ली के अधिकांश इलाकों में एक्यूआई लेवल 300 से 400 के बीच बना हुआ रहा. जिसमें अलीपुर में 400, अशोक विहार में 384, आया नगर में 329, बवाना में 398, चांदनी चौक में 318, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 346 और डीटीयू में 318 रहा.

दिल्ली में AQI अपडेट

इसके अलावा द्वारका सेक्टर 8 में 339, आईजीआई एयरपोर्ट में 324, आईटीओ में 361, लोधी रोड में 305, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 370, मंदिर मार्ग में 352, मुंडका में 362, नरेला में 355, एनएसआईटी द्वारका में 349, नॉर्थ कैंपस डीयू में 367, ओखला फेस 2 में 347, पटपड़गंज में 340,पंजाबी बाग में 368, पूसा में 325, रोहिणी में 381, शादीपुर में 343, सिरी फोर्ट में 332, सोनिया विहार में 400, श्री अरविंदो मार्ग में 318, वजीरपुर में 392 अंक बना हुआ रहा.

सांस लेने में हो सकती है परेशानी

वहीं दिल्ली के तीन इलाकों में एक्यूआई लेवल 200 से ऊपर 300 के बीच रहा, जिसमें दिलशाद गार्डन में 281, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 292, नजफगढ़ में 266 दर्ज किया गया. बता दें केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड की तरफ जारी आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ज्यादा एक्यूआई दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को घर के बाहर सांस लेने में परेशानी उठानी पड़ रही है, जिसमें खासतौर पर बच्चे और बूढ़े शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

15 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

20 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

35 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago