दुनिया

लेबनान ने अपने पत्रकारों को दी बड़ी चेतावनी, कहा- सोशल मीडिया पर इजरायली अकाउंट से रहें दूर

मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के बीच इजरायली हमले झेल रहे लेबनान के सूचना मंत्री जियाद मकारी ने देश के पत्रकारों से राष्ट्रीय एकता बनाए रखने में खबरों के लिए इजरायली स्रोतों पर निर्भर रहने या सोशल मीडिया पर इजरायली अकाउंट्स से बातचीत करने से बचने की सलाह दी है. मकेरी ने शनिवार को अपने संदेश में कहा, “हमारी प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा करना है, न कि अपने मैसेज को इस तरह से पहुंचाना, जिससे लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़े और संघर्ष भड़के.” उन्होंने “देश में शांति बनाए रखने के लिए झूठी खबरों, विशेषकर लेबनान के दुश्मन देशों की खबरों से बचने” का आह्वान किया.

मकेरी ने कहा कि इजरायल की आक्रामकता एक साथ कई मोर्चों पर है, जिसमें आंतरिक कलह का बहुत बड़ा महत्व है. उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय सभी झूठी खबरों का खंडन करने के लिए एक निगरानी मंच शुरू करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा सेवाओं के साथ संपर्क स्थापित किया गया है ताकि उन सभी पर नजर रखी जा सके जो ऐसी खबरें पोस्ट करते हैं जो तनाव पैदा करती हैं और नागरिक शांति को खतरा पहुंचाती हैं.

ड्रोन हमले में मारे गए तीन पत्रकार

बता दें कि शुक्रवार को दक्षिण-पूर्वी लेबनान के हसबाया शहर के पश्चिमी हिस्से में होटल में पत्रकारों के आवास को निशाना बनाकर इजरायली ड्रोन हमले में तीन पत्रकार मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए. उन्होंने बताया कि लेबनान ने मानवाधिकार उच्चायुक्त के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है तथा वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और यूनेस्को के सामने भी शिकायत दर्ज कराएगा.

23 सितंबर से इजरायल कर रहा है लेबनान पर हमले

ज्ञात हो कि इस साल 23 सितंबर से इजरायल की सेना ने लेबनान पर एक के बाद एक कई हवाई हमला शुरू कर दिए हैं. इससे इजरायल और लेबनान के हिजबुल्ला के बीच संघर्ष और बढ़ गया है. इजरायल ने लेबनान के दक्षिणी और पूर्वी इलाकों के साथ-साथ माउंट लेबनान और बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में भी छापेमारी और गोलाबारी तेज कर दी है. गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में, इजरायल ने दक्षिणी लेबनान की सीमा के पास एक जमीनी अभियान शुरू किया था.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

गोरखपुर रोड शो के नाम पर वायरल हो रहा Akhilesh Yadav का वीडियो, जानें सच

गोरखपुर में हुए रोड शो का बताकर वायरल किया जा रहा अखिलेश यादव का वीडियो…

6 minutes ago

सिर्फ एक कार्ड के सहारे कैसे तय होगी उम्र? हाई कोर्ट के इस फैसले से पलट गया पूरा मामला

Delhi High Court: जस्टिस मनोज ओहरी की सिंगल बेंच ने कहा कि प्रबंधन जन्मतिथि और…

20 minutes ago

कानूनी शिक्षा में एआई का सही इस्तेमाल जरूरी, छात्रों के लिए लीगल एड हो अनिवार्य- सीजेआई सूर्यकांत

हैदराबाद में सीएलईए के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सीजेआई सूर्यकांत ने कानूनी शिक्षा में एआई के…

38 minutes ago

‘रेलवे जॉब का सपना रह गया अधूरा तो…!’ काशी एक्सप्रेस में नकली टीटीई बनकर करता था वसूली, ऐसे खुला राज

काशी एक्सप्रेस के जनरल कोच में खुद को TTE बताकर यात्रियों से अवैध वसूली कर…

41 minutes ago

लो जी बैंक का लॉकर भी सेफ नहीं रहा…! लखनऊ में डॉक्टर दंपति के 1 करोड़ के जेवर गायब, मचा हड़कंप

लखनऊ के चौक स्थित इंडियन बैंक की शाखा के लॉकर से डॉक्टर दंपति के करीब…

1 hour ago