देश

बांके बिहारी मंदिर में पैसा गिनने आए बैंककर्मी ने चुराए 9 लाख रुपये, फिर हुआ कुछ ऐसा हाल…

श्री कृष्ण की लीला स्थली वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. मंदिर के दान पात्र से धन की गिनती करने आए एक बैंक कर्मचारी को 9 लाख 50 हजार रुपये की चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके आधार पर मंदिर प्रबंधन और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की.

जानकारी के अनुसार, मंदिर में हर महीने न्यायालय द्वारा नियुक्त अधिकारी की देखरेख में बैंक कर्मचारियों द्वारा दान पात्र खोले जाते हैं. पिछले तीन दिनों से मंदिर के 16 भेंट पात्रों को खोलने का कार्य चल रहा था. शनिवार शाम करीब 4 बजे कंट्रोल रूम में मौजूद कर्मचारियों को संदेह हुआ कि एक बैंक कर्मचारी अपने कपड़ों में कुछ छिपाने की कोशिश कर रहा है. इसकी सूचना तुरंत मंदिर प्रबंधन को दी गई.

पुलिस ने बरामद किए 9 लाख रुपये

मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें बैंक कर्मचारी अभिनव सक्सेना की संदिग्ध गतिविधियां साफ नजर आईं. इसके बाद उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 1 लाख 28 हजार रुपये बरामद हुए. इस खुलासे से मंदिर प्रबंधन में हड़कंप मच गया. पुलिस को सूचना देने के बाद अभिनव सक्सेना से सख्त पूछताछ की गई, जिसमें उसने पिछले दिनों में भी चोरी करने की बात कबूल की. पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, जहां से 8 लाख रुपये और बरामद किए गए. इस तरह कुल 9 लाख 50 हजार रुपये की राशि जब्त की गई.

मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि आरोपी अभिनव सक्सेना रामपुर के केनरा बैंक में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत है. वह मथुरा के अशोक सिटी में अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता है, जो पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) है. अभिनव के पास से 200 और 500 रुपये के नोटों की गड्डियां मिली हैं. मंदिर प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने अभिनव सक्सेना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.


ये भी पढ़ें- “गद्दार” कहने की कीमत? कुणाल कामरा ने Book My Show से लगाई ये गुहार…कहा- ‘Please’


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

3 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

3 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

3 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

3 hours ago