फोटो-सोशल मीडिया
Barabanki: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सरिया लदी डीसीएम से एक बस की पीछे से टक्कर हो गई. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन यात्री घायल हो गए.घायलों को इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत गम्भीर होने के बाद घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि घायलो की हालत गम्भीर बनी हुई है. घटना के बाद ही मौके पर पहुंचे एसपी नॉर्थ आशुतोष मिश्र, एसडीएम विजय कुमार त्रिवेदी बचाव व राहत कार्य में घंटो जुटे रहे.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, बाराबंकी जिले के गोण्डा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटना उस वक्त घटी जब बस गोंडा से लखनऊ के लिए यात्रियों को बिठाकर ला रही थी. मसौली थानाक्षेत्र के बिंदौरा के पास सूनसान सड़क के किनारे ही लोहे की सरिया से लदी एक डीसीएम खड़ी थी कि यात्रियों से भरी प्राइवेट बस के चालक को डीसीएम दिखाई नहीं दी और वह बस को लेकर डीसीएम में घुस गया. जिससे सीसे को तोड़ती हुई सरिया बस के अंदर घुस गई. आगे की ओर बैठे दो यात्रियो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी तो वहीं इस बड़े हादसे में आधा दर्जन से अधिक बस सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. लोगों ने फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी. इस पर पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पहले सीएचसी बड़ागांव मसौली पहुंचाया लेकिन हालत गंभीर देखते हुए सभी घायलो को लखनऊ ट्रामा सेंटर एम्बुलेंस से भिजवाया गया.
ये भी पढ़ें- Sanatana Dharma Row: बीजेपी आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय के खिलाफ DMK ने दर्ज कराई FIR, लगाए ये आरोप…
बस में सवार यात्रियों में गोण्डा जिले के कंजेमऊ निवासी अवधराज शुक्ला की मौत हो गई है तो वहीं एक अन्य की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है. वहीं घटना में पांच लोगों के गम्भीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. जेसीबी की मदद से डीसीएम मे फंसी बस को निकलवाया गया है. बताया जा रहा है कि पंचर होने के कारण डीसीएम संख्या यूपी 78 जीटी 6003 शाम पांच बजे से ही सड़क किनारे खड़ी थी, जिस पर भारी संख्या में सरिया लदी हुई थी.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…