देश

Chandauli: रेलवे स्टेशन पर मां को बेहोश कर बच्चा चुराने वाली महिला गिरफ्तार, जा रही थी बेचने

Chandauli: रेलवे स्टेशनों से बच्चा चोरी की घटनाएं तमाम कार्रवाईयों के बाद भी रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. हाल ही में चलती ट्रेन में एक महिला से दोस्ती करने वाली महिला ने पहले तो उससे खूब अच्छी-अच्छी बातें की और फिर दोस्ती होने के बाद उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. इसके बाद बच्चा लेकर फरार हो गई थी. हालांकि शिकायत मिलने के बाद दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की जीआरपी और आरपीएफ की टीम सक्रिय हुई और फिर संयुक्त कार्रवाई करते हुए बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि वह बच्चे को बेचने की फिराक में थी.

यह घटना सोमवार को दिल्ली हावड़ा रेल रूट के सर्वाधिक व्यस्तम रेलवे जंक्शन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से सामने आई है. घटना 4 सितम्बर की बताई जा रही है.  3-4 सितम्बर की रात को बिहार के औरंगाबाद की एक महिला दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर अपने दो साल के बेटे के साथ आ रही थीं. उनको अलीगढ़ जाना था, इसलिए वह मगध एक्सप्रेस पकड़ना चाह रही थीं. उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए बिहार के रफीगंज से ट्रेन पकड़ी थीं. इसी दौरान उनकी मित्रता रफीगंज स्टेशन पर एक महिला से हो गई. इसके बाद दोनों महिलाएं रफीगंज से दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचीं और ट्रेन से उतरकर दोनों ने खाना खाया. इसी दौरान आरोपी महिला ने बच्चे की मां को नशीली दवा कोल्ड ड्रिंक में पिला दी और फिर बच्चे को लेकर रफू-चक्कर हो गई. महिला को काफी देर बाद होश आया तो उसका बच्चा गायब था. इस पर वह चीखने-चिल्लाने लगी. पहले तो उसने अपने बच्चे को पूरे स्टेशन पर तलाशा और कई लोगों से पूछताछ की लेकिन बच्चा नहीं मिला. इस पर महिला ने जीआरपी से शिकायत की.

ये भी पढ़ें- UP News: ग्रेटर नोएडा में होने जा रहा है इंटरनेशनल ट्रेड शो, अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले दुनिया सुनेगी प्रभु श्रीराम की महिमा

तीन दिन बाद मिला बच्चा

पीड़ित की शिकायत के बाद से ही जीआरपी और आरपीएफ लगातार बच्चे की तलाश कर रही थी. इसी बीच मुखबिर से मिली जानकारी के बाद GRP और RPF की संयुक्त टीम ने चंदौली मझवार स्टेशन से तीन दिन बाद बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया. बच्चा मिलने की खुशी पीड़ित महिला के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी. तो वहीं प्रभारी निरीक्षक GRP डीडीयू जंक्शन सुरेश कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि, औरंगाबाद की रहने वाली रीना देवी ने शिकायत की थी कि उनका दो साल का बच्चा चोरी हो गया है. इस पर मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आज सुबह चंदौली मजहर स्टेशन पर छापा मारकर टीम ने बच्चे को बरामद कर लिया है और आरोपी महिला भी गिरफ्तार कर ली गई है. अब उससे उसके गैंग के बारे में पूछताछ की जा रही है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह किसी गिरोह के लिए काम करती है व और भी बच्चे को चुराया है या बच्चा चुराने के बाद ये लोग क्या करते हैं?

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

7 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

7 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

9 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

9 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

9 hours ago