मुस्लिम आना फण्ड फतेहपुर द्वारा आयोजित पुलिस गौरव सम्मान समारोह
Fatehpur, Barabanki: बाराबंकी में जहां जाता हूं, अच्छा लगता है लेकिन फतेहपुर में कुछ अलग से अच्छा लगता है, फतेहपुर के लोग मोहब्बत और मानवता की मिसाल हैं। उक्त विचार अंजुमन मुस्लिम आना फण्ड फतेहपुर द्वारा आयोजित पुलिस गौरव सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी, बाराबंकी आशुतोष मिश्र आई. पी. एस. ने व्यक्त किये। उन्होंने आगे कहा कि “जब मुझे पता चला कि अंजुमन मुस्लिम आना फण्ड की स्थापना सन 1932 में हुई थी तो मैं सोच रहा था कि इसकी जड़ें कितनी मजबूत हैं, कि उस समय हमारे बुज़ुर्ग अपनी मेहनत और कमाई से एक आना जमा करके कमजोर लोगों की मदद और नेक काम करते थे। आज भी उसी तरह आप लोग सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को कर रहे हैं, आप लोग ऐसे ही एक दूसरे का सहयोग करते रहें और आगे बढ़ते रहें। पुलिस प्रशासन के मेरे जो साथी हैं वो अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वाहन ज़िम्मेदारी के साथ कर रहे हैं और आप लोगों का दिल जीता, इसके लिए मैं इनका भी धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। पुलिस हमेशा जनता के सहयोग के लिए हाजिर है।
फतेहपुर के लोग बहुत ही सहयोगी भाव रखने वाले
समारोह की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्राधिकारी रघुवीर सिंह पी. पी. एस. ने अपने उदबोधन में कहा कि “फतेहपुर के लोग बहुत ही सहयोगी भाव रखने वाले हैं मैं किसी न किसी से रोजाना रुबरू होता हूं। पुलिस अधीक्षक महोदय और अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में हम लोग त्योहार, जुलूस व अन्य कार्यक्रम सम्पन्न कराते हैं। लेकिन इसमें आप लोगों का सहयोग रहता है। बारावफात के जुलूस की व्यवस्था बहुत अच्छी रही है। अंजुमन मुस्लिम आना फण्ड के पदाधिकारी, सदस्य और वॉलेंटियर ने जुलूस में अपना रोल बहुत अच्छे से निभाया। मैं यहां से चला जाऊंगा लेकिन अपनी आखरी सांस तक फतेहपुर को याद रखूंगा।”
विशिष्ट अतिथि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फतेहपुर धीरेन्द्र कुमार सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “आप लोगों ने जो पुलिस को सम्मान दिया इसके लिए आप सभी का शुक्रिया अदा करता हूं। जहां तक यह त्यौहार, जुलूस एवं कार्यक्रमों को सकुशल सम्पन्न कराने की बात है तो यह मेरी डियुटी एवं कर्तव्य है, मैं हमेशा समर्पित होकर अपने दायित्वों का निर्वाहन तन, मन, धन से करता रहूंगा।”
पुलिस अधिकारियों और अन्य लोगों का किया गया सम्मान
अंजुमन मुस्लिम आना फण्ड द्वारा आयोजित इस पुलिस गौरव सम्मान समारोह का संचालन हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक, समाजसेवी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. समर सिंह ने किया, इस समारोह में चौकी इन्चार्ज क़स्बा फतेहपुर सुधीर कुमार यादव, अंजुमन के अध्यक्ष मोहम्मद असलम एडवोकेट, उपाध्यक्ष मौलाना मो0 साबिर क़ासमी, कोषाध्यक्ष डॉ0 जमालुद्दीन अलीग, सचिव मास्टर अहमद सईद, पूर्व चैयरमेन मो0 मशकूर, जेली सीरत कमेटी के सचिव शाकिर बहलीम, पूर्व प्रधान मोहम्मद जमील, मौलाना अब्दुल सत्तार, सभासद खुर्शीद जमाल, मोहम्मद राहिल आदि सम्भ्रांत लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये, तत्पश्चात इस समारोह के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र के करकमलों से अध्यक्ष क्षेत्राधिकारी रघुवीर सिंह, विशिष्ट अतिथि कोतवाली प्रभारी धीरेन्द्र कुमार सिंह, चौकी इन्चार्ज सुधीर कुमार यादव को अंजुमन मुस्लिम आना फण्ड फतेहपुर द्वारा अंगवस्त्र एवं शील्ड देकर पुलिस गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया, तथा हिन्दी दैनिक समाचार पत्र दैनिक विहार के सम्पादक व सी. न्यूज के ब्यूरो चीफ हयतुर्रह्मान और नगर पंचायत फतेहपुर के सफाई नायक आफ़ताब आलम को भी मुख्य अतिथि के करकमलों से अंगवस्त्र और कलम डायरी देकर सम्मानित किया गया।
भारी संख्या में लोगों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर मुख्य रूप से अंजुमन के उपसचिव अतीक अहमद, मोहम्मद आकिल राजा, हाजी शेख मुतिउल्लाह, हाजी एजाज़ अहमद अंसारी, हाजी नसरुद्दीन, मोहम्मद नसीम अंसारी, महेश रस्तोगी, मुकीतुर्रह्मान, हसन नईमी, अब्दुल लतीफ, मोहम्मद फहीम, शशांक, शकील सदफ, इन्तिज़ार हुसैन, हाजी मोहम्मद रईस, हाजी नूर खां, मोहम्मद तारिक़, पत्रकार मंजीत निगम, पत्रकार रिज़वान मुनीर, मोहम्मद शनि, अब्दुल क़दीर, मोहम्मद अकीक पप्पू, आफ़ताब आलम, मोहम्मद शकील सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…