देश

MP Election 2023: “शिवराज सिंह पर दया आती है, BJP खुद उनपर भरोसा नहीं करती”, दिग्विजय सिंह के बेटे ने बोला जोरदार हमला

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगलु बज चुका है. तारीखो के ऐलान के साथ ही नेताओं का एकदूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. इसी बीच पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है. जयवर्धन सिंह ने क हा कि उन्हें शिवराज सिंह पर दया आती है.

“मुख्यमंत्री पर उन्हीं की पार्टी के लोग भरोसा नहीं करते हैं”

सीएम शिवराज सिंह पर हमला बोलते हुए जयवर्धन सिंह ने आगे कहा कि ” मुख्यमंत्री पर उन्हीं की पार्टी के लोग भरोसा नहीं करते हैं. जब भाजपा बी उनको सीएम फेस के लिए प्रोजेक्ट नहीं कर रही है तो आप खुद की समझ सके हैं कि जनता के बीच में शिवराज सिंह की छवि कैसी होगी?”

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीतने जा रही है- जयवर्धन सिंह

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीतने जा रही है. कमलनाथ के साथ पूरी कांग्रेस है. उन्हीं के नेतृत्व में सरकार बनेगी. दिग्विजय सिंह को टिकट न मिलने को लेकर उठ रहे सवालों को लेकर जयवर्धन ने कहा कि उन्होंने (दिग्विजय सिंह) टिकट के लिए कभी कहा ही नहीं, इसके अलावा ये कोई चर्चा का विषय नहीं है.

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया को टक्कर देने के लिए शिवपुरी से इस दिग्गज नेता को कांग्रेस ने दिया टिकट?

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा

बता दें कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा. 230 विधानसभा सीटों पर होने वाले मतदान को लेकर कांग्रेस ने अब तक 144 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. जिसमें कमलनाथ को छिंदवाड़ा से टिकट दिया गया है. वहीं पिछोर से 6 बार के विधायक केपी सिंह को शिवपुरी से मैदान में उतारा गया है. जयवर्धन सिंह को राघौगढ़ से और उनके भाई लक्ष्मण सिंह को गुना की चाचौड़ा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है.

शिवराज सिंह को बुधनी से टिकट दिया गया है

वहीं बीजेपी अब तक उम्मीदवारों की चार लिस्ट जारी कर चुकी है. शिवराज सिंह को बुधनी से टिकट दिया गया है. वहीं राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को दतिया से मैदान में उतारा गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

4 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

8 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

9 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

9 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

10 hours ago