मौके पर पुलिस बल
Barauni-Gwalior Express checked at Barabanki Railway Station: बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस में बम की सूचना सामने आने के बाद यात्रियों से लेकर रेल प्रशासन में भी हड़कंप मच गया. इस पर बाराबंकी में ट्रेन के रुकवाकर पूरी तरह से चेक किया गया और एक-एक सामान की तलाशी ली गई लेकिन कोई भी संदिग्ध सामग्री नहीं पाई गई. इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली और करीब 50 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 11124) में बम की सूचना पुलिस को मिली थी. इसी के बाद ये खबर तेजी से फैली और रेल प्रशासन से लेकर ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया. इसके बाद जैसे ही बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंची. इससे पहले से ही वहां पर मौजूद भारी पुलिस बल ने ट्रेन को रोककर तलाशी शुरू कर दी.
इस मौके पर पुलिस बल के साथ ही फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल दस्ता भी मौजूद रहा और सभी बोगियों के एक-एक सामान और एक-एक यात्री की तलाशी ली गई. इस दौरान ट्रेन को रेलवे स्टेशन पर करीब 50 मिनट तक रोका गया था. हालांकि तलाशी के बाद पाया गया कि सूचना गलत थी. क्योंकि तलाशी के दौरान बम जैसी कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.
इस सम्बंध में बाराबंकी एएसपी उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9:32 बजे किसी ने कंट्रोल रूम में सूचना दी कि ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस में बम है. इस पर तुरंत ही कई थानों की पुलिस फोर्स फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल दस्ता बाराबंकी रेलवे स्टेशन पहुंच गया.
एएसपी ने बताया कि आरपीएफ, जीआरपी और आर्मी का बम डिस्पोजल दस्ता और पुलिस की डाग स्क्वायड टीम रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई और गोरखपुर की ओर से आई ट्रेन को तत्काल रोक लिया गया. इसके बाद भारी पुलिस बल के साथ ट्रेन के अंदर घुसकर हर डिब्बे की तलाशी ली गई और हर एक सामान को खंगाला गया.
डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल टीम ने ट्रेन का हर कोना खंगाला लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. 9:42 से लेकर 10:32 तक ट्रेन की सघन चेकिंग की गई. इस दौरान यात्री भी सहमे दिखाई दिए. हालांकि करीब 50 मिनट की चेकिंग के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया.
ये भी पढ़ें-UP News: Alexa की मदद से बहन की जान बचाने वाली लड़की की खुली किस्मत, आनंद महिंद्रा ने दिया ये ऑफर
-भारत एक्सप्रेस
ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…
योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव के लिए रामनगरी अयोध्या पूरी तरह सजने लगी है. 7…
हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…
कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…