Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस में बम की सूचना से यात्रियों में मची अफरा-तफरी, बाराबंकी स्टेशन पर एक-एक सामान की हुई चेकिंग

बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस के उत्तर प्रदेश के बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर सभी बोगियों के एक-एक सामान और एक-एक यात्री की तलाशी ली गई. इस दौरान पुलिस बल के साथ ही फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल दस्ता भी मौजूद रहा.

Barauni-Gwalior Express checked at Barabanki railway station

मौके पर पुलिस बल

Barauni-Gwalior Express checked at Barabanki Railway Station: बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस में बम की सूचना सामने आने के बाद यात्रियों से लेकर रेल प्रशासन में भी हड़कंप मच गया. इस पर बाराबंकी में ट्रेन के रुकवाकर पूरी तरह से चेक किया गया और एक-एक सामान की तलाशी ली गई लेकिन कोई भी संदिग्ध सामग्री नहीं पाई गई. इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली और करीब 50 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 11124) में बम की सूचना पुलिस को मिली थी. इसी के बाद ये खबर तेजी से फैली और रेल प्रशासन से लेकर ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया. इसके बाद जैसे ही बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंची. इससे पहले से ही वहां पर मौजूद भारी पुलिस बल ने ट्रेन को रोककर तलाशी शुरू कर दी.

इस मौके पर पुलिस बल के साथ ही फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल दस्ता भी मौजूद रहा और सभी बोगियों के एक-एक सामान और एक-एक यात्री की तलाशी ली गई. इस दौरान ट्रेन को रेलवे स्टेशन पर करीब 50 मिनट तक रोका गया था. हालांकि तलाशी के बाद पाया गया कि सूचना गलत थी. क्योंकि तलाशी के दौरान बम जैसी कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.

Barauni-Gwalior Express checked at Barabanki railway station

इस सम्बंध में बाराबंकी एएसपी उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9:32 बजे किसी ने कंट्रोल रूम में सूचना दी कि ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस में बम है. इस पर तुरंत ही कई थानों की पुलिस फोर्स फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल दस्ता बाराबंकी रेलवे स्टेशन पहुंच गया.

एएसपी ने बताया कि आरपीएफ, जीआरपी और आर्मी का बम डिस्पोजल दस्ता और पुलिस की डाग स्क्वायड टीम रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई और गोरखपुर की ओर से आई ट्रेन को तत्काल रोक लिया गया. इसके बाद भारी पुलिस बल के साथ ट्रेन के अंदर घुसकर हर डिब्बे की तलाशी ली गई और हर एक सामान को खंगाला गया.

डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल टीम ने ट्रेन का हर कोना खंगाला लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. 9:42 से लेकर 10:32 तक ट्रेन की सघन चेकिंग की गई. इस दौरान यात्री भी सहमे दिखाई दिए. हालांकि करीब 50 मिनट की चेकिंग के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया.

ये भी पढ़ें-UP News: Alexa की मदद से बहन की जान बचाने वाली लड़की की खुली किस्मत, आनंद महिंद्रा ने दिया ये ऑफर

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital