आस्था

चैत्र नवरात्रि 3 राशियों के लिए वरदान! गजकेसरी योग से होगा भाग्योदय, मां दुर्गा बरसाएंगी कृपा

Chaitra Navratri 2024, Gaj Kesari Yog: इस साल चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल, मंगलवार से शुरू होने वाली है. घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 26 मिनट से 10 बजकर 35 मिनट तक है. इसके अलावा घटस्थापना के लिए अभिजित मुहूर्त दोहर 12.15 बजे से 1.05 बजे तक है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल की चैत्र नवरात्रि बेहद खास है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक, इस वक्त मेष राशि में चंद्रमा और बृहस्पति ग्रह के मिलने से गजकेसरी योग का निर्माण होगा. चैत्र नवरात्रि के दौरान बनने वाला गजकेसरी योग कुछ राशियों के लिए लकी माना जा रहा है. ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जानते हैं कि चंद्रमा और बृहस्पति के योग से बनने वाला गजगेसरी योग किन राशियों के लिए भाग्यवर्धन और लाभकारी है.

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के पहले दिन बनने वाला गजकेसरी योग मेष राशि के लिए बेहद शुभ है. इस योग के शुभ प्रभाव से जो लंबे समय से अटके हुए थे वे पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सकारात्मक सुधार नजर आएगा. घर-परिवार की जरुरतों को पूरा करेंगे. शादीशुदा लोगों की जिंदगी में शांति बनी रहेगी. जॉब में बॉस का सहयोग मिलेगा. बिजनेस करने वालों को खूब मुनाफा प्राप्तो होगा. अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. सेहत को लेकर भी यह गजकेसरी योग शुभ रहेगा.

कर्क राशि

चंद्रमा और बृहस्पति की युति से बनने वाला गजकेसरी योग कर्क राशि से जुड़े लोगों के लिए भाग्यवर्धक है. जो लोग जॉब कर रहे हैं, उन्हें जीवन में खास सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ-साथ प्रमोशन का भी लाभ मिल सकता है. नौकरी की तलाश में लगे लोगों को खुशखबरी मिलेगी. घर-परिवार में अगर किसी बड़े सदस्य की सेहत खराब है तो उसमें सुधार नजर आएगा. इसके अलावा आर्थिक जीवन में भी लाभकारी परिवर्तन होगा. व्यक्तिगत जीवन में सुख के साधनों और ऐश्वर्य की वृद्धि होगी. समाजिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. विरोधियों पर सफलता प्राप्त करेंगे.

सिंह राशि

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन बनने वाला गजकेसरी योग सिंह राशि के लिए अत्यंत शुभ और लाभदायक माना जा रहा है. गजकेसरी योग शुभ प्रभाव से जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी. कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. सुख के साधनों में इजाफा होगा. नौकरी में अधिकारियों से खास लाभ मिलेगा. तीर्थ यात्रा का योग बनेगा. बिजनेस करने वाले कोई बड़ी डील फाइनल करेंगे. छात्र, उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं. परिवार में भाई-बहन का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा. चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की विशेष कृपा रहेगी.

यह भी पढ़ें: कल से शुरू होंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन, सोमवती अमावस्या पर बनेगा दुर्लभ संयोग

यह भी पढ़ें: सूर्य ग्रहण के दिन भूलकर भी ना करें ‘तुलसी’ से जुड़े ये 5 काम

Dipesh Thakur

Recent Posts

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

50 minutes ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

2 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

2 hours ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

2 hours ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

2 hours ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

2 hours ago