देश

Bareilly News: “सनातन धर्म का प्रचार बंद कर दो वर्ना…” धमकी के बाद भजन गायिका पर जानलेवा हमला, Video वायरल

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. सनातन धर्म का प्रचार करने वाली भजन गायिका अंजलि द्विवेदी पर जानलेवा हमला हुआ है. इसको लेकर अंजलि ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है और बताया है कि आरोपियों ने नेशनल हाईवे फतेहगंज में उनकी कार को पहले टक्कर मारी और फिर उनके ड्राइवर पर हमला बोला. गायिका ने ये भी बताया है कि ये हमला उनके ऊपर उस समय किया गया जब वह चंडीगढ़ से भजन कार्यक्रम कर वापस बरेली लौट रही थीं.

अंजलि ने कहा है कि वह इस घटना से बुरी तरह से डर गई हैं. उनका कहना है कि सनातन धर्म का प्रचार करने को लेकर पहले भी धमकी मिल चुकी है. बता दें कि अंजलि द्विवेदी बरेली के सीबीगंज थाने के सामने रहती हैं और देश भर के तमाम हिस्सों में होने वाले भजन कार्यक्रमों में हिस्सा लेती हैं.

अंजलि ने बताया कि जब वह चंडीगढ़ से भजन कार्यक्रम कर बरेली लौट रही थीं, उसी दौरान नेशनल हाईवे पर फतेहगंज पश्चिमी में उनकी कार में ईको कार सवार 8-10 कट्टरपंथियों ने तेज टक्कर मार दी, जिससे कार असंतुलित हो गई. किसी तरह ड्राइवर ने सम्भाला तो कट्टरपंथियों ने कार से उतरकर उनके ड्राइवर पर हमला कर दिया. इस पर उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी और जैसे ही मौके पर पुलिस पहुंची गुंडे भाग गए.

घटना को लेकर उन्होंने फतेहगंज पश्चिमी थाने में लिखित शिकायत दी है, हालांकि उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है. बरेली पुलिस ने अंजलि द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो पर कहा है कि इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक फतेहगंज पश्चिमी को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है.

ये भी पढ़ें-Delhi Metro: मेट्रो यात्रियों को लूटने वाली महिला गैंग को पुलिस ने दबोचा, गोद में बच्चा लेकर इस तरह करती थीं लोगों का शिकार, रहें सावधान

रात में हुआ था हमला

अंजलि ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर घटना को लेकर पूरी जानकारी शेयर की है और बताया है कि ‘दो चार दिन पहले ही उनको धमकी मिली थी और इसी के बाद रात को चंडीगढ़ से लौटते हुए उन पर हमला कर दिया गया.

उन्होंने कहा कि सनातन विरोधियों के इन हमले से मैं रुकूंगी नहीं. मैं हमेशा ही अपने सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए काम करती रहूंगी. अंजलि ने ये भी कहा कि उनके खिलाफ यूट्यूब चैनल पर बहुत ही विवादित खबर चलाई गई और उन्हें धमकी दी गई, लेकिन वह रुकेंगी नहीं. उन्होंने लिखा है कि “तन मन हिंदू, जीवन हिंदू, रग रग हिंदू मेरा परिचय.” अंजलि ने ये पोस्ट सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी को टैग भी किया है.

इस वजह से हो रहा है उनके ऊपर हमला

अंजलि द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर ही इस बात का खुलासा किया कि उनके ऊपर हमला क्यों कहाया जा रहा है. अंजलि ने बताया कि कुछ दिनों पहले एक मंच से उन्होंने डॉक्टर ब्रजेश यादव की तारीफ की थी. क्योंकि डॉक्टर ब्रजेश यादव के अस्पताल में जब भी कोई बच्चा पैदा होता है चाहे वो किसी भी धर्म का हो वो सबसे पहले नवजात के कान में जय श्री राम बोलते है. अंजलि ने कहा कि कट्टरपंथियों को यही बात खराब लग गई है और वो उनकी जान के पीछे पड़े हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

26 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

43 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

2 hours ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

2 hours ago