देश

‘इस्लाम धर्म सबसे श्रेष्ठ…’, कर्नाटक के मंत्री के बयान पर भाजपा ने लगाई लताड़; यही है कांग्रेस के सेक्युलरिज्म की परिभाषा?

Basavaraj Rayareddy Statement on Islam: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार अभी भ्रष्टाचार के आरोपों में एक मंत्री के इस्तीफे के झटके से उबरी भी नहीं थी कि एक और नए बवंडर में फंस गई है. दरअसल राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी ने इस्लाम को “अन्य सभी धर्मों से श्रेष्ठ” बताकर सियासी आग में घी डालने का काम कर दिया है.

बता दें रायरेड्डी के इस बयान के बाद विपक्ष यानी भारतीय जनता पार्टी ने आक्रामक मोर्चा खोल दिया है.भाजपा ने इसे सनातन धर्म और हिंदू आस्था का सीधा अपमान बताते हुए मंत्री के तत्काल इस्तीफे और बिना शर्त माफी की मांग ठोक दी है.

क्या बोल गए मंत्री रायरेड्डी?(Karnataka Minister Basavaraj Rayareddy Statement)

कोप्पल जिले के कुकनूर शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री बसवराज रायरेड्डी ने कहा था कि जो लोग इस्लाम के बारे में कुछ नहीं जानते, वे गलत धारणाएं बना लेते हैं.मैं कहना चाहूंगा कि इस्लाम बाकी सभी धर्मों से श्रेष्ठ है क्योंकि इसकी शुरुआत मानवता से होती है.यह एक वैज्ञानिक धर्म है जो सही तरीके से जीना सिखाता है.” इतना ही नहीं, उन्होंने मंदिरों-मठों में न जाने और मक्का जाने की इच्छा जताते हुए धर्मांतरण के नियमों पर भी टिप्पणी कर डाली.

यही है कांग्रेस का सेक्युलरिज्म?

कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के कद्दावर नेता आर अशोक ने इस बयान पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया.उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर सीधा सवाल दागा, “क्या कांग्रेस सरकार की हिंदू विरोधी मानसिकता का कोई अंत नहीं है? सुबह कैमरों के सामने मंदिरों में ढोंग रचने वाले नेता अब चुप क्यों हैं, जब उनकी ही कैबिनेट का मंत्री सनातन धर्म और हमारे मठ-मंदिरों का सरेआम अपमान कर रहा है?

भाजपा ने माफी मांगने का दिया अल्टीमेटम

बयान (Karnataka Basavaraj Rayareddy Statement) सामने आते ही भाजपा ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का बड़ा आरोप लगाया है.भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार से साफ-साफ मांग की है कि या तो मंत्री रायरेड्डी पूरे हिंदू समुदाय से खुले तौर पर माफी मांगें, या फिर मुख्यमंत्री उन्हें तुरंत प्रभाव से मंत्रिमंडल से बेआबरू करके बाहर का रास्ता दिखाएं.

यह भी पढ़ें: ‘कोई इतनी आसानी से अपमान नहीं कर सकता’, अखिलेश पर भड़के जयंत चौधरी, PDA पर भी उठाए सवाल

भ्रष्टाचार के बाद अब धार्मिक बयानबाजी

महज 2 दिन पहले ही भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते कर्नाटक सरकार के एक मंत्री को अपना पद छोड़ना पड़ा था.उस झटके से सरकार संभल भी नहीं पाई थी कि उच्च शिक्षा मंत्री के इस विवादित बयान ने पूरी कांग्रेस पार्टी को कटघरे में खड़ा कर दिया है.राज्य में लगातार बनते इस तरह के माहौल से कांग्रेस आलाकमान के लिए भी जवाब देना मुश्किल हो रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

7 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

15 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

24 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

1 hour ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

1 hour ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

2 hours ago