देश

Farmer Success Story: काली मिर्च की खेती करने वाला ये किसान खरीदेगा ₹7 करोड़ का हेलीकॉप्टर, सालाना ₹25 करोड़ है टर्नओवर

Chhattisgarh News: छत्‍तीसगढ़ के एक किसान की कहानी से हर कोई प्रेरणा ले सकता है. वहां बस्तर में सफेद मूसली और काली मिर्च उगाने वाले डॉ. राजाराम त्रिपाठी का नाम विदेशों तक चर्चा में है. डॉ. राजाराम त्रिपाठी कभी बैंक की जॉब करते थे. उन्‍होंने अपनी जॉब छोड़कर खेती में दिमाग खपाना शुरू किया. कुछ ही वर्षों में उन्‍हें खेती से मोटी आय होने लगी. वह बस्तर के कोंडागांव और जगदलपुर में सफेद मूसली, काली मिर्च और स्ट्रोविया की फसल की खेती करते हैं. उनके साथ उनका पूरा परिवार खेती-बाड़ी करता है.

आपको जानकार हैरान होगी कि डॉ. राजाराम त्रिपाठी अब खेतों की देखभाल के लिए हेलीकॉप्टर खरीदने जा रहे हैं. और, वो जो हेलीकॉप्टर खरीदेंगे उसकी कीमत 7 करोड़ रुपये होगी. बताया जाता है कि डॉ. राजाराम त्रिपाठी का वार्षिक टर्न ओवर वर्तमान में 25 करोड़ रुपये है. वह आज मां दंतेश्वरी हर्बल समूह के सीईओ हैं और 400 आदिवासी परिवार के साथ एक हजार एकड़ में सामूहिक खेती कर रहे हैं. यह समूह यूरोपीय और अमेरिकी देशों में काली मिर्च का निर्यात कर रहा है.

चार बार सर्वश्रेष्ठ किसान पुरस्कार से सम्मानित
डॉ. राजाराम त्रिपाठी चार बार के सर्वश्रेष्ठ किसान पुरस्कार सम्मानित हैं. वह कोंडागांव के रहने वाले हैं. खेती करने के दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ट्रिक के साथ काली मिर्च की खेती के लिए प्राकृतिक ग्रीन हाउस तकनीक भी विकसित की है, जिससे 40 वर्षों तक प्रति एकड़ करोड़ों रुपये की आय की प्राप्त की जा सकती है. आमजन में राजाराम त्रिपाठी सफेद मूसली और जैविक खेती के लिए खासा पहचाने जाते हैं.

हॉलैंड की रॉबिंसन कंपनी से की डील
डॉ. राजाराम ने हॉलैंड की रॉबिंसन कंपनी से डील की है. वो नया हेलीकॉप्टर 7 करोड़ रुपये में खरीदने जा रहे हैं. बता दें कि R-44 मॉडल का चार सीटर हेलीकॉप्टर खेती-किसानी के उपयोग में लाया जाता है. विशेष संसाधनों से युक्त यह हेलीकॉप्टर डेढ़ से दो साल के भीतर बस्तर पहुंच जाएगा. इसी के साथ राजाराम त्रिपाठी बस्तर के ऐसे पहले किसान बनेंगे, जिनके पास हेलीकॉप्टर होगा.

यह भी पढ़ें: Farmers Monthly Pension: किसानों को मिलेगी हर महीने 3,000 रुपये पेंशन, जानिए- पूरी जानकारी

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

6 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

7 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

25 minutes ago

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

41 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

45 minutes ago

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

60 minutes ago