देश

‘ 50 पर्सेंट लाओ फोन पे काम कराओ’, कांग्रेस के पोस्टर पर पुलिस ने ऑटो को किया जब्त

Madhya Pradesh Elections 2023: चुनावी राज्य मध्यप्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के पोस्टर की लड़ाई में एक ड्राइवर का ऑटो पुलिस ने जब्त कर लिया है. प्रदेश में बीजेपी ने जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ भ्रष्टाचार के पोस्टर लगाए तो वहीं कांग्रेस ने भी सीएम शिवराज सिंह के खिलाफ भोपाल में पोस्टर लगाए है. हालांकि दोनों पार्टियों के बीच पोस्टर में पुलिस ने एक ऑटो को जब्त कर लिया है.

बता दें की इंदौर में एक ऑटो ड्राइवर अपने ऑटो पर एक पोस्टर लगाकर घूम रहा था. इस दौरान एक बीजेपी नेता की नजर उस पर पड़ी और उन्होंने थाने में जाकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी. जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए ऑटो को जब्त कर लिया है.

‘फोन पे काम कराओ’

दरअसल जिस ऑटो पर यह पोस्टर लगा हुआ था उस पर फोनपे (Phonepe) की इमेज लगी हुई थी और लिखा का था  ’50 पर्सेंट लाओ फोनपे काम कराओ’, वहीं साइड में क्यू ऑर कोड की जगह सीएम शिवराज का फोटो लगा हुआ था और नीचे लिखा था ‘Accepted Mama’. इस पोस्टर को लेकर पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है.  बता दें कि पूरे मध्य प्रदेश में शिवराज के भ्रष्टाचार का पोस्टर लगा है. पोस्टर पर लिखा है  50% लाओ, फ़ोन पे काम कराओ. आपको इस तरह के पोस्टर कई जगहों पर लगे हुए मिल जाएंगे, जैसे दीवार, खंभे, बोर्ड आदि. वहीं कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी लिखा था कि 50% लाओ, फ़ोन पे काम कराओ. “शवराज सरकार, अंधेरा बरकरार”.

यह भी पढ़ें-  ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर क्यों बदली अपनी DOB, वजह जानकर फैंस हुए इमोशनल

फोन पे ने दी कार्रवाई की धमकी

वहीं इस पूरे पर फोनपे ने कांग्रेस को कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी है. PhonePe ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उसका लोगो पोस्टर से हटाया जाना चाहिए. उन्होंने आगे लिखा कि, “फोनपे अपने ब्रांड लोगो के तीसरी पार्टी द्वारा अनाधिकृत इस्तेमाल पर आपत्ति जताता है, वह राजनीतिक हो या गैर-राजनीतिक. हम किसी भी राजनीतिक प्रचार या पार्टी से नहीं जुड़े हैं.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

डिजिटल अरेस्ट नहीं, ये सीधे ‘डिजिटल डकैती’ है… सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, आरोपियों को राहत देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…

5 minutes ago

दलेर मेहंदी से विवाद के बाद मंत्री सुबोध को महिलाओं ने सुनाई खरी-खोटी? जानें वायरल वीडियो का सच

इंटरनेट पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का एक वीडियो धड़ल्ले से शेयर…

14 minutes ago

कौन हैं 15 साल की उमा काश्वी? WPL ऑक्शन में रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख में खरीदा

WPL 2027 Auction: कर्नाटक की 15 वर्षीय उमा काश्वी को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख…

26 minutes ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: बीजेपी नेता करनैल सिंह को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की रिवीजन याचिका

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बीजेपी नेता करनैल सिंह की रिवीजन पिटीशन खारिज कर…

34 minutes ago

करीब 10 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में लौटे आशुतोष राय, पूर्वांचल में क्या होगी भूमिका?

वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…

52 minutes ago