मनोरंजन

Jacqueline Fernandez ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, जिम-स्विमिंग पूल समेत ऐसी हैं सुविधाएं, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

Jacqueline Fernandez New House: श्रीलंकाई मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज मुंबई में अपने लिए एक नया आलीशान घर खरीदा है. वो घर उन्‍होंने मुंबई के बांद्रा में खरीदा है, जिसके अंदर जिम और स्विमिंग पूल समेत हर वो चीज है, जिसकी जरूरत होती है. जैकलीन के उस घर की तस्‍वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकलीन का नया घर बांद्रा स्थित पाली हिल के पॉश इलाके में हैं, जहां कई बॉलीवुड सितारों के घर हैं. इससे पहले प्रियंका चोपड़ा के जुहू वाले घर में रह रही थी जिसे उन्होंने साल 2021 में लिया था. टाइम्स नाउ न्‍यूज के मुताबिक जैकलीन का नया घर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर, सैफ अली खान जैसे स्टार्स के पड़ोस में है. इतना ही नहीं, जैकलीन का नया घर सलमान खान के अपार्टमेंट के भी नजदीक पड़ेगा.

खबरें ये भी आ रही हैं कि दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह भी उस इलाके में शिफ्ट होने वाले हैं, जहां एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने घर खरीदा है. बताया जा रहा है कि फिलहाल उनका घर अंडर कंस्ट्रक्शन है.

करोड़ों की साज-सुविधा है इस घर में
जैकलीन के नए घर में स्विमिंग पूल और जिम की सुविधा है. एक रियल एस्टेट साइट के मुताबिक जैकलीन का नया घर पाली हिल के नवरोज बिल्डिंग में है. इस बिल्डिंग में सभी घर 1119 स्क्वायर फुट 2557 स्क्वायर फुट कारपेट एरिया में बने हैं. सभी अपार्टमेंट 3 बीएचके और 4 बीएचके के हैं. उनकी कीमत 12 करोड़ रुपये से शुरू होती है. जैकलीन ने जो घर खरीदा है, वहां क्लब हाउस, स्विमिंग पूल और जिम की फैसिलिटी मौजूद हैं.

– भारत एक्‍सप्रेस

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर छाई कार्तिक-कियारा की फिल्म, वीकेंड पर दर्शकों का मिला प्यार, तीसरे दिन हुई बंपर कमाई

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

गुजरात में कांग्रेस की 41 साल से लगातार हार, राहुल गांधी को आत्ममंथन की जरूरत- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी…

11 minutes ago

योगी सरकार के प्रयासों से बुंदेलखंड से पश्चिमी यूपी तक सिंचाई और पेयजल सुविधाओं को मिल रही मजबूती

योगी सरकार की केन-बेतवा, मध्य गंगा और कनहर जैसी जल परियोजनाओं से बुंदेलखंड से लेकर…

17 minutes ago

AI की सुनामी के लिए तैयार भारत! अडानी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी Jabil मिलकर देश में बनाएंगे सर्वर और कूलिंग सिस्टम

अडानी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी Jabil भारत में AI और डेटा सेंटर से जुड़े उपकरण…

28 minutes ago

बिना भेदभाव हर घर पहुंच रहा राशन, उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा योजना से बदल रही लाखों गरीबों की जिंदगी

उत्तर प्रदेश में 14.71 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को पारदर्शी तरीके से राशन मिल रहा…

2 hours ago

बंगाल में दुर्गा पूजा पंडालों के पास 1,500 पुस्तक स्टॉल लगाएगी भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन पर भी होंगी किताबें

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के…

2 hours ago