देश

Basti News: मुंह बोले भाई ने धोखे से पिलाई शराब, रेप करने की कोशिश, अर्धनग्न हालत में मिली युवती

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां मुंह बोले भाई ने ही युवती के साथ रेप करने की कोशिश की. हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और युवती का इलाज अस्पताल में चल रहा है. आरोप है कि युवक ने युवती को धोखे से घर पर बुलाया और फिर जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. युवती ने इसका विरोध किया तो उससे मारपीट की. इसी दौरान पीड़िता ने मौका पाकर फोन से परिवार को सूचना दी. इस पर घरवाले तुरंत युवक के यहां दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे वे सन्न रह गए. पीड़िता अर्धनग्न अवस्था में पड़ी थी. पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है.

घटना बस्ती सदर कोतवाली क्षेत्र से सामने आई है. युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि आरोपी उसका मुंह बोला भाई है. वह उसे भाई मानती है. इसीलिए जब उसने घर पर बुलाया तो उसे उसके ऊपर कोई शक नहीं हुआ. युवती ने कहा कि युवक ने उसे जबरन शराब पिला दी और फिर नशे की हालत में उससे रेप करने की कोशिश की. इसका विरोध करने पर उसे मारा और फिर घर में बंद करके बाहर चला गया. इसी दौरान उसने किसी तरह अपने घर वालों को घटना की सूचना दी. इस पर परिवारवाले युवके के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो युवती बेहोशी की हालत में अर्धनग्न अवस्था में पड़ी थी. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. तो वहीं परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी है. इस पर पुलिस ने तत्काल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया.

ये भी पढ़ें-Jhansi: दहेज की बात करने ससुराल पहुंचे दुल्हे को नहीं मिली बीयर तो कर दी मारपीट, लड़की ने तोड़ी शादी, शाम को ही आनी थी बारात

कई जगह है चोट के निशान

पीड़िता के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले हैं. जिला अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारियों के सामने लड़की और परिजनों ने बयान दर्ज कराया है. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के ख़िलाफ मुक़दमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले पर एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि तहरीर में पीड़िता ने बताया है कि आरोपी शख़्स को पीड़िता भाई मानती थी. घर पर बुला कर नशीला पदार्थ खिला कर रेप की कोशिश की गई है. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है. अभियुक्त के खिलाफ धारा 376, 511, 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं पीड़िता की मां ने कहा कि आरोपी ने उनकी लड़की को फ़ोन ठीक करने के बहाने से बुलाया था, जिसके बाद धोखा देकर उसे नशीली चीज खिलाकर उसके साथ गंदी हरकत करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि लड़की के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

2047 के विकसित भारत में खेल निभाएंगे अहम भूमिका, नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स CSR समिट में बोले दिग्गज

नई दिल्ली के PHD हाउस में आयोजित स्पोर्ट्स CSR Summit में खेल राज्य मंत्री रक्षा…

30 minutes ago

हबीब-उर-रहमान को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, तीन साल से बंद आरोपी की जमानत याचिका ने ठुकराई

दिल्ली हाईकोर्ट ने सैन्य खुफिया जानकारी लीक करने के आरोपी हबीब-उर-रहमान की जमानत याचिका खारिज…

38 minutes ago

वंदे मातरम को राष्ट्रगान जैसा दर्जा देने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 27 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसे अनिवार्य…

44 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; EWS और DG छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए नकद सहायता देने की नीति को दी मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने EWS और DG छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म के बदले नकद सहायता देने…

49 minutes ago

मेगा मिलेनियम के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद

ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…

1 hour ago

अडानी पावर का बड़ा धमाका! दूसरी तिमाही में मुनाफा 142% बढ़कर ₹7,019 करोड़, कमाई में भी जबरदस्त उछाल

अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना…

1 hour ago