लाइफस्टाइल

रोका सेरेमनी में दिखना है सबसे खूबसूरत तो अपनाएं ये 4 ट्रेंडी लुक, हर कोई करेगा तारीफ

Outfit Ideas For Roka Ceremony: हमारे देश में शादी को कई रस्में और रीति-रिवाजों से जोड़ा जाता है. अब चूंकि रीति-रिवाज अलग-अलग होते हैं, इसलिए हमें भी इन रीति-रिवाजों के अनुसार एक निश्चित तरीके से तैयारी करनी होती है. हालांकि भारतीय शादियां अपने अलग-अलग रस्में और रीति-रिवाजों के कारण बहुत लोकप्रिय हैं. चाहे वह लड़कियों की शादी हो, रोका सेरेमनी हो, हल्दी, मेहंदी हो या विवाह समारोह. किसी भी पार्टी में एलिगेंट टच देने के लिए यह बहुत जरूरी है कि कपड़े स्टाइलिश दिखें. खासकर जब शादी की रस्में शुरू होती हैं, तो सबसे पहले रोका सेरेमनी होती है.

रोके की ड्रेस वास्तव में हर दुल्हन के लिए खास होती है, क्योंकि यह उसे उसकी नई शुरुआत और उसके विवाहित जीवन की शुरुआत की याद दिलाती है. हालाँकि रोका सेरेमनी नए शादी जोड़ों के लिए पहली विवाह सेरेमनी होती है, ऐसे में अगर आप अपनी शादी में आए मेहमानों पर एक अलग छाप छोड़ना चाहते हैं तो अपने ब्राइडल लुक को खूबसूरत रोका ड्रेस आइडियाज से पर्फेक्ट बनाएं. आइए हम आपको बताते हैं रोका सेरमनी के कुछ ट्रेंडी आउटफिट जिन्हें पहनकर आप सबका दिल जीत सकती हैं.

बनारसी साड़ी (Outfit Ideas For Roka Ceremony)

बनारसी साड़ी का ट्रेंड कभी आउट ऑफ फैशन नही होता है. अगर आप अपनी रोका सेरेमनी में इस तरह की साड़ी में पैसा इंवेस्ट करते हैं, तो आपके रोका लुक को चेंज करने के साथ ही बाद में भी आप इसे पहन सकती हैं. कई बॉलीवुड एक्ट्रेस अपना लहंगा छोड़कर बनारसी साड़ी पहनी थी और यह काफी खूबसूरत और ट्रेंडी लुक देता है.

यह भी पढ़ें : कोल्ड ड्रिंक की बजाए गर्मियों में पिएं ये 4 ड्रिंक, शरीर को मिलेगी ठंडक और एनर्जी

गाउन (Outfit Ideas For Roka Ceremony)

गाउन रोका सेरेमनी के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है, जो कि देखने में काफी खूबसूरत और क्लासी लुक क्रिएट करेगा. आप प्रिंटेड गाउन या कढ़ाई किया हुआ गाउन रोका सेरेमनी के लिए चुन सकती हैं. इसके साथ आप मैचिंग ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं, जो आपके ओवरऑल लुक में चार चांद लगा देगा.

शरारा सूट (Outfit Ideas For Roka Ceremony)

रोका सेरेमनी के लिए आप सिंपल शरारा सूट भी पहन सकती हैं. इस लुक को कंप्लीट करने के लिए आप मल्टी कलर ज्वैलरी कैरी कर सकती हैं. यह काफी स्टाइलिश और इजी टू कैरी होता है. साथ में आप न्यूड मेकअप अपना सकती हैं, जिससे आपका लुक और भी ट्रेंडी बन जाएगा.

Uma Sharma

Recent Posts

मेगा मिलेनियम के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद

ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…

13 minutes ago

अडानी पावर का बड़ा धमाका! दूसरी तिमाही में मुनाफा 142% बढ़कर ₹7,019 करोड़, कमाई में भी जबरदस्त उछाल

अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना…

26 minutes ago

लसोड़ा… नाम तो सुना होगा! सेहत के लिए फायदे भी जानें, थाली का स्वाद और बीमारियों की छुट्टी

Lasoda Health Benefits: लसोड़ा (Indian Cherry) न सिर्फ अचार और सब्जी के लिए मशहूर है,…

30 minutes ago

‘भारत तुम्हारे साथ है, नरेंद्र’:पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राफिक अवतार से किया संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में चिन्मय अमृत महोत्सव सम्मेलन के दौरान स्वामी चिन्मयानंद…

32 minutes ago

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग का खाका तैयार, समझिए 172 सीटों का ABCD फार्मूला

UP Assembly Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू हो गया है. कांग्रेस…

1 hour ago

ऑयल इंडिया ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन में की प्राकृतिक गैस की बंपर खोज

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले पानी वाले…

2 hours ago