बठिंडा में मिलिट्री स्टेशन के बाहर तैनात जवान (फोटो- @ANI)
Bathinda Military Station: पंजाब के बठिंडा में मिलिट्री स्टेशन पर बुधवार तड़के हुई गोलीबारी से अफरातफरी मच गई. इस गोलीबारी में चार सैनिकों की मौत हो गई. पंजाब पुलिस ने इसे आपस में हुई गोलीबारी की घटना बताया है. पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस.पी.एस परमार ने बताया कि यह कोई आतंकवादी हमला नहीं है, किसी बाहर वाले ने हमला नहीं किया. यह आपस में हुई गोलीबारी की घटना है. इस बीच, सर्च टीम ने मैगजीन के साथ INSAS राइफल बरामद की है. सूत्रों के मुताबिक, दो दिन पहले ही इंसास रायफल गायब हुई थी.
सेना की तरफ से एक बयान में बताया गया है कि बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना में सर्च टीम ने मैगजीन के साथ INSAS राइफल बरामद की है. सेना और पुलिस की संयुक्त टीमें अब और जानकारी हासिल करने के लिए हथियार का फोरेंसिक विश्लेषण करेंगी. पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच जारी है. हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है.
इसके पहले, सेना ने बताया था कि गोलीबारी की घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई, जिसके बाद त्वरित प्रतिक्रिया दल तत्काल सक्रिय हो गए और उन्होंने इलाके की घेराबंदी की. सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान ने एक बयान में कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सेना के चार जवानों की जान चली गई. किसी अन्य के घायल होने या संपत्ति को किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है. बयान के अनुसार, दो दिन पहले एक इंसास राइफल और उसकी 28 गोलियां गायब होने के साथ-साथ मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें: पीएम पद पर ‘बात’ नहीं तो कैसे बनेगी बात? ममता और केसीआर को कैसे मनाएंगे नीतीश?
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग मामले में FIR के अनुसार चार जवान – सागर, कमलेश, संतोष और योगेश अपनी ड्यूटी के बाद अपने कमरे में सो रहे थे, तभी सफेद कुर्ता पजामा पहने दो नकाबपोश लोगों ने उन पर राइफलों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया.
दूसरी तरफ, बठिंडा में मिलिट्री स्टेशन पर गोलीबारी की जानकारी सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को दी है. वहीं बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना पर पंजाब मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि बठिंडा में इंटरनल लड़ाई का मामला है मैंने एसएसपी से बात की है, जांच-पड़ताल चल रही है.
-भारत एक्सप्रेस
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…