मनोरंजन

“कपड़े डिजाइन नहीं करते थे डिजाइनर, कहते थे कौन हो तुम?” जब सामंथा ने बयां किया साउथ एक्टर्स का दर्द

Samantha Ruth Prabhu On Designers: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेसम एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपनी एक्टिंग और कातिलाना अदाओं से लोगों को अपना दीवाना बनाती रहती हैं. चाहे पुष्पा फिल्म का ‘ऊं अंटावा’  गाना हो या फैमिली मैन वेब सीरीज में निभाया उनका किरदार. हर बार वे अपनी एक अलग छाप छोड़ने में कामयाब रहती हैं. न कवल साउथ में बल्कि बॉलीवुड में भी उनकी काफी डिमांड है.

लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब सामंथा और साउथ के अन्य एक्टर्स को सम्मान नहीं मिलता था. इस बात का खुलासा खुद सामंथा ने किया है. उन्होंने अपने दर्द को बयां करते हुए यहां तक कह डाला कि डिज़ाइनर भी उनके कपड़े डिजाइन करने को तैयार नहीं होते थे. वहीं उस दौर के अलावा आज को लेकर उनका कहना था कि सिचुएशन अब काफी बदल चुकी है और इसका कारण साउथ की जोरदार फिल्में हैं.

साउथ की फिल्मों ने बदला नजरिया

एक निजी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में सामंथा रुथ प्रभु ने कहा कि जहां हिंदी सिनेमा को भारतीय फिल्मों में सबसे उपर माना जाता था वहीं पिछले पांच सालों में ‘कांतारा’, ‘KGF: चैप्टर 2’, ‘पुष्पा: द राइज’ और ‘RRR’ जैसी फिल्मों ने एक नई कहानी लिखी है.

डिजाइनर्स कपड़े देने से कर देते थे इंकार

सामंथा रुथ प्रभु ने अपना दर्द बयां करते हुए यह भी कहा कि, एक समय वह भी था, जब साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर्स को डिजाइनर्स कपड़े देने से इंकार कर देते थे. उनके रिएक्शन को बतलाते हुए सामंथा कहती है कि वे कहते थे कि, ‘कौन हो तुम? South एक्टर? क्या साउथ?’. वहीं सामंथा ने आगे कहा कि हम वहां से बहुत दूर आ गए हैं.

इसे भी पढ़ें: Ishita Dutta: प्रेग्नेंट इशिता दत्ता ने खास अंदाज में पति को खुशखबरी दी, प्रेग्नेंसी पर ऐसा था वत्सल सेठ का रिएक्शन

शांकुतलम में खास है सामंथा का अंदाज

अपनी नई फिल्म शांकुतलम (Shaakuntalam) को लेकर सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) काफी एक्साइटेड हैं. वह पूरे जोर शोर से इसके प्रमोशन में लगी हैं. वहीं उनके फैंस भी उनकी आगामी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आपको बता दें कि यह फिल्म 14 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Rohit Rai

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

28 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

41 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

46 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

59 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago