इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी शहजाद अहमद की मौत
Batla House Encounter: 2008 के बाटला हाउस एनकाउंटर केस में उम्रकैद की सजा पाए इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी शहजाद अहमद उर्फ पप्पू (32) की शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई. पैंक्रियाज में सूजन होने पर आतंकी शहजाद को दिल्ली स्थित एम्स में शिफ्ट कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था. आतंकी शहजाद अहमद यूपी के आजमगढ़ का रहने वाला था. 6 फरवरी, 2010 से वह बाटला हाउस एनकाउंटर मामले (Batla house Encounter) में तिहाड़ जेल में बंद था. बाटला हाउस एनकाउंटर केस में कोर्ट ने साल 2013 में आतंकी शहजाद को सजा सुनाई थी.
बाटला हाउस एनकाउंटर केस के अलावा उसके खिलाफ छह अन्य मामले चल रहे थे. उसके खिलाफ बेंगलुरु पुलिस में भी एक मामला दर्ज किया गया था. दिसंबर, 2022 में पित्ताशय की पथरी से जुड़ी दिक्कतों के बाद इलाज के लिए आतंकी को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई और उसे 27 दिसंबर को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया. 11 जनवरी को उसे आगे के इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था.
पुलिस ने कहा कि एम्स में उसका इलाज चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई. बता दें कि आतंकी शहजाद को कोर्ट ने बाटला हाउस एनकाउंटर केस में इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की हत्या और अन्य अफसरों पर हमला करने का दोषी करार दिया था.
स्पेशल सेल को इंडियन मुजाहिदीन के कुछ आतंकियों के बाटला हाउस इलाके स्थित एक घर में छिपे होने का इनपुट मिला था. 19 सितंबर, 2008 को इस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा अन्य पुलिसकर्मियों के साथ आतंकियों की घेराबंदी के लिए मौके पर मौजूद थे. इस मुठभेड़ के दौरान मोहन चंद शर्मा को गोली लग गई थी और बाद में वे शहीद हो गए. इस मुठभेड़ के बाद आतंकी आरिज भाग गया था, जिसे 2018 में नेपाल से गिरफ्तार किया गया और 2021 में कोर्ट ने उसे मौत की सजा सुनाई थी.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में चिन्मय अमृत महोत्सव सम्मेलन के दौरान स्वामी चिन्मयानंद…
UP Assembly Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू हो गया है. कांग्रेस…
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले पानी वाले…
Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…
Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…
Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…