देश

भारतीय परमाणु ऊर्जा क्षेत्र के दिग्गज वैज्ञानिक और परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व चेयरमैन डॉ. एमआर श्रीनिवासन का निधन, PM मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र के दिग्गज और परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एमआर श्रीनिवासन के निधन पर दुख जताया. पीएम मोदी ने कहा कि एमआर श्रीनिवासन का वैज्ञानिक प्रगति को आगे बढ़ाने और कई युवा वैज्ञानिकों को मार्गदर्शन देने के लिए भारत हमेशा उनका आभारी रहेगा.

परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एमआर श्रीनिवासन का मंगलवार को तमिलनाडु के उधगमंडलम में निधन हो गया. उन्होंने 95 साल की उम्र में अंतिम सांस ली.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के दिग्गज डॉ. एमआर श्रीनिवासन के निधन से बहुत दुख हुआ. महत्वपूर्ण परमाणु अवसंरचना के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका ऊर्जा क्षेत्र में हमारे आत्मनिर्भर होने का आधार रही है.”

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, “उन्हें परमाणु ऊर्जा आयोग के उनके प्रेरक नेतृत्व के लिए याद किया जाता है. वैज्ञानिक प्रगति को आगे बढ़ाने और कई युवा वैज्ञानिकों को मार्गदर्शन देने के लिए भारत हमेशा उनका आभारी रहेगा. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं. ओम शांति.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाले श्रीनिवासन के निधन पर दुख जताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अग्रणी परमाणु वैज्ञानिक और परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एमआर श्रीनिवासन के निधन से बहुत दुख हुआ. भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में उनके दूरदर्शी नेतृत्व और अप्रतिम योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं.”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. एमआर श्रीनिवासन के निधन पर दुख जाहिर करते हुए एक्स पर लिखा, ”भारत के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले महान वैज्ञानिक डॉ. एमआर श्रीनिवासन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. उनके नेतृत्व में भारत ने परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में जो उपलब्धियां प्राप्त की, वे देश की वैज्ञानिक प्रगति की आधारशिला बनीं. दूरदर्शी विचारक और वैज्ञानिक के रूप में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवारजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.”

ये भी पढ़ें- सत्येंद्र जैन की मानहानि याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, 2 जून को सुनाया जाएगा निर्णय

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, लतीफ भट को घेरा; पुलिस ने सरेंडर करने को कहा

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फिर…

37 minutes ago

8 दिन बाद दूल्हा बनने वाला था करन, घर पहुंचा तिरंगे में लिपटा शव; शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Karan Chaudhary Death: अलीगढ़ के करन चौधरी की 24 नवंबर को शादी होनी थी, लेकिन…

1 hour ago

दमघोंटू हवा से दिल्ली वालों को थोड़ी राहत…! 300 के नीचे लुढ़का AQI, हट गईं GRAP-3 की पाबंदियां

दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता में लगातार दूसरे दिन सुधार दर्ज किया गया और औसत…

2 hours ago

अगले 7 घंटे 10 राज्यों में तगड़ा तांडव मचाएगा मौसम…! मूसलाधार बारिश और 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा समेत…

3 hours ago