पीएम मोदी
Vocal For Local: त्योहारों के दौरान हमारी प्राथमिकता ‘वोकल फॉर लोकल’ होनी चाहिए. पूरे देश में त्योहारों की उमंग है, उस खुशी और हर्षोल्लास के लिए देशवासियों को बधाई. त्योहारों के समय सामान हमेशा लोकल और छोटे दुकानदारों से ही खरीदें और अपना अहम योगदान देकर ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा दें. यह बातें हाल ही में मन की बात कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कही थी. पीएम मोदी ने हमेशा से ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा दिया है.
अब पीएम मोदी ने त्योहारों के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए एक्स पर ‘वोकल फॉर लोकल’ का वीडियो साझा किया है. इस वीडियो में ‘अपनों की कहानी’ बताई गई है. क्लिप में भारत के गांवों और शहरों में बने सामानों के बारे में बताया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “देशभर में #VocalForLocal आंदोलन को काफी गति मिल रही है. इस वीडियो में झुमर से लेकर आगरा के जूते तक का जिक्र किया गया है.
वीडियो में पीएम के इस मुहिम के बारे में विस्तार बताया गया है. वीडियो में बताया गया है कि आप भी लोकल की आवाज बन सकते हैं. आप भी इस दीवाली अपने आस-पास से सामान खरीद कर #VocalForLocal के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकते हैं. वीडियो में पीएम को कहते हुए सुना जा सकता है कि वो खुद आपके बेहतरीन फोटो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे.
पीएम मोदी ने वीडियो में कहा है कि भारत के हर त्योहारों में हमारी प्राथमिकता हो वोकल फॉर लोकल. उन्होंने कहा कि हम मिलकर आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करें. पीएम ने लोगों से अपील की है कि किसी भी भारतीय प्रोडक्ट को खरीदते समय यूपीआई का इस्तेमाल करें. उन्होंने कहा कि इसके बाद उस लोकल कारिगर के साथ अपना सेल्फी लें और नमो ऐप पर मेरे साथ साझा करें. इसके बाद मैं उसमें से कुछ बेहतरीन फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करूंगा ताकि अन्य लोगों को भी वोकल फॉर लोकल की प्रेरणा मिल सके..
बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी ने “आत्मनिर्भर भारत” के लिए कदम बढ़ाते हुए “वोकल फॉर लोकल” कैंपेन की शुरुआत की थी. वोकल फॉर लोकल का मतलब है कि देश में निर्मित वस्तुओं को केवल खरीदें नहीं बल्कि साथ में गर्व से इसका प्रचार भी करें. पीएम ने एक बार कहा था कि हर ब्रांड पहले लोकल ही थे उसके बाद ही ग्लोबल ब्रांड बने है ठीक उसी तरह हमें अपने लोकल प्रोडक्ट्स को ग्लोबल ब्रांड बनाना है. पहले खादी भी लोकल था पर अब यह भी ब्रांड है, इसे आपने ही ब्रांड बनाया है.
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…
अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…