महाकुंभ 2025

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में पुराने वृक्षों और वन्य जीवों का होगा संरक्षण, चलाया जाएगा रेस्क्यू ऑपरेशन

महाकुंभनगर: महाकुंभ में पहली बार श्रद्धालुओं के साथ साथ वन्य जीवों और वन वनस्पतियों के भी हितों का ध्यान रखा जा रहा है. इसके अंतर्गत पुराने वृक्षों और वन्य जीवों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जाने की तैयारी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 100 से अधिक वर्ष की आयु पूरी कर चुके वृक्षों के संरक्षण की योजना बनाई गई है. इसके अंतर्गत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पुरातन वृक्षों को संरक्षित किया जाएगा.

इसके अलावा सीएम के निर्देश पर वन्य जीवों को उनके प्रवाह स्थल तक पहुंचाने के लिए वन विभाग ने एक स्पेशल प्लान बनाया है. दूसरी ओर श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर रोड, पार्किंग स्थल, टेंट क्षेत्र आदि में लगे पुराने वृक्षों को अपग्रेड करने का भी काम किया जा रहा है, जिससे देश दुनिया से महाकुंभनगर आने वाले लोग इन प्राणवायु के दाता का महात्म प्रत्यक्ष रूप से देख सकें.

इस तरह चलेगा अभियान

महाकुंभनगर में बड़ी तादात में 100 से अधिक वर्ष के वृक्ष हैं. इनको संरक्षित करने के लिए पूरे प्रदेश में योगी सरकार विशेष ध्यान दे रही है. इसी क्रम में प्रयागराज में वन विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इन वृक्षों का घेरा बनाकर उन्हें मजबूती दी जाएगी. इसके साथ ही उनके चारो तरफ मजबूत पक्की चौकी बनाए जाने की योजना है, जिससे पेड़ मजबूती से टिका रहे.

श्रद्धालुओं से भी वन्य जीवों की सुरक्षा का इंतजाम

संगम क्षेत्र में स्थित पुराने वृक्षों की सुरक्षा पर वन विभाग का विशेष जोर है. इसके अलावा श्रद्धालुओं के आवागमन को सुलभ बनाने के लिए पेड़ों की कटाई-छटाई भी बड़े पैमाने पर की जा रही है. इसके साथ ही पेड़ों के सौंदर्यीकरण का काम भी प्रमुखता से किया जा रहा है. वहीं, मेला क्षेत्र में वन्य जीवों की सुरक्षा और उनके रेस्क्यू का कार्य भी किया जा रहा है. इस परियोजना के लिए 20 लाख रुपए का बजट प्रस्तावित है. इसमें वन्य जीवों से श्रद्धालुओं की भी सुरक्षा प्रदान करना तथा वन्य जीवों को उनके प्रवाह स्थल तक पहुंचाए जाने का कार्य प्रमुख हैं.

ये भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में “दक्ष” पुलिस करेगी 45 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा

शुद्ध जल, शुद्ध वायु और पॉलिथीन मुक्त महाकुंभ

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस बार महाकुंभ में श्रद्धालुओं को शुद्ध जल, शुद्ध वायु और पॉलिथीन मुक्त वातावरण मिलने जा रहा है. प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि इस बार का महाकुंभ पूरी तरह पॉलिथीन मुक्त रहेगा. श्रद्धालु शुद्ध जल और शुद्ध वायु का यहां पर पूरा आनंद ले सकेंगे. मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस अभियान के लिए साधु संतों का पूरा सहयोग लिया जा रहा है. इसके अलावा इस बार साधु संतों के साथ साथ श्रद्धालुओं से भी प्रसाद और फूल पॉलीथिन में नहीं लाने का आह्वान किया है.

-भारत एक्सप्रेस 

विशाल तलवार

Recent Posts

Dhanteras kab hai: 6 या 7 नवंबर… कब है धनतेरस? पंचांग से दूर करें कंफ्यूजन, जानें सही तारीख

Dhanteras kab hai: 6 नवंबर 2026 को धनतेरस का पर्व पूरे विधि-विधान से मनाया जाएगा.…

29 minutes ago

Indians in Germany: जर्मनी में बजा भारतीयों का डंका, संख्या पहुंची 4 लाख के करीब; छात्रों की बनी पहली पसंद

Germany Student Visa: जर्मनी में भारतीय प्रवासियों का दबदबा तेजी से बढ़ा है, जहां भारतीय…

58 minutes ago

गैस का चैंबर बनी दिल्ली…! सीजन का रिकॉर्ड तोड़ AQI पहुंचा 380 के पार, प्रदूषण पर क्या बोला IMD?

Delhi Pollution AQI: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. CPCB…

1 hour ago

Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले सोने-चांदी की चाल में यू-टर्न, 3000 रुपये तक उछले दाम; फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों…

1 hour ago

अर्नब के बाद अब चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर शुरू…! बंगाल की खाड़ी से बार-बार क्यों उठ रहे प्रलयकारी तूफान?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…

3 hours ago