देश

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिंदे सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब मदरसा शिक्षकों को मिलेगा ज्यादा वेतन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 (Maharashtra Assembly Elections 2024) से पहले एकनाथ शिंदे सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं. आचार संहिता लागू होने से पहले हुई कैबिनेट की बैठकों में ओबीसी, आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदायों के लिए कई फायदे दिए गए हैं. कैबिनेट ने 80 प्रस्तावों पर विचार किया, जिसमें से 38 को मंजूरी मिली. इनमें एक प्रमुख फैसला मदरसों में काम कर रहे शिक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी का है.

मदरसों में वेतन वृद्धि

राज्य सरकार “जाकिर हुसैन मदरसा आधुनिकीकरण योजना” के तहत मदरसों में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा दे रही है. इस योजना के अंतर्गत पारंपरिक धार्मिक शिक्षा के साथ गणित, विज्ञान, हिंदी, मराठी, अंग्रेजी और उर्दू जैसे विषय भी पढ़ाए जाएंगे. अब डी.एड. शिक्षकों का वेतन 6,000 रुपये से बढ़कर 16,000 रुपये प्रति माह. वहीं बी.एड. और बी.एससी-बी.एड. शिक्षकों का वेतन 8,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये प्रति माह करने का निर्णय लिया गया है. इस निर्णय से मदरसों में कार्यरत शिक्षकों में खुशी का माहौल है. उन्हें उम्मीद है कि इस वेतन वृद्धि से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

ओबीसी और आदिवासी समुदाय के लिए कदम

चुनाव से पहले ओबीसी वर्ग को लुभाने के लिए, कैबिनेट ने केंद्र से नॉन-क्रीमी लेयर की सीमा 8 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये करने की सिफारिश की है. आदिवासी समुदाय के लिए, राज्य ने “शबरी आदिवासी वित्त निगम” का बजट 50 करोड़ से बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये कर दिया है. चुनाव आयोग ने बताया कि महाराष्ट्र में 26 नवंबर से पहले विधानसभा चुनाव होंगे, क्योंकि नवंबर में विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है. राज्य में 288 विधानसभा सीटों के लिए 9.59 करोड़ वोटर हैं, जिनमें से 49,039 मतदाता सौ साल से ऊपर के हैं। इसके अलावा, महिला वोटरों की संख्या में 22 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan के BJP विधायक ने क्यों कहा कि SC/ST एक्ट की धारा 3 की गुंडागर्दी बंद होनी चाहिए

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

16 minutes ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

44 minutes ago

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

52 minutes ago

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

1 hour ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

1 hour ago

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

2 hours ago