देश

Rajasthan के BJP विधायक ने क्यों कहा कि SC/ST एक्ट की धारा 3 की गुंडागर्दी बंद होनी चाहिए

एक भाजपा विधायक (BJP MLA) के SC/ST एक्ट को लेकर दिए गए बयान ने एक नई बहस को छेड़ दी है. राजस्थान के वैर से विधायक बहादुर सिंह कोली ने एक कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 (SC/ST एक्ट) को लेकर ये टिप्पणी की.

उनका कहना था कि SC/ST एक्ट धारा 3 के तहत सबसे अधिक झूठे केस दर्ज होते हैं. इसके अलावा इन मामलों में राजीनामा (समझौता) करने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए जाते हैं. इस एक्ट की गुंडागर्दी खत्म होनी चाहिए.

सोशल मीडिया पर बयान वायरल

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वे कह रहे हैं, ‘सबसे ज्यादा झूठे केस होते हैं 3 एक्ट (SC/ST एक्ट की धारा 3) के, तो इनमें भी ध्यान देने की आवश्यकता है. यानी किसी ने पैसे दे दिए, शादी के लिए, ब्याह के लिए, तो उसमें जब पैसे मांगते हैं तो आपके पैसे मांगने पर भी 3 एक्ट लग जाता है. फिर पैसे भी छोड़ने पड़ते हैं और लाख, 2 लाख, 5 लाख रुपये राजीनामा करने के लिए दिए भी जाते हैं.’

वे आगे कहते हैं, ‘यानी जो 3 एक्ट लगते हैं, उन पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाए. कोई बदमाशी नहीं, कोई गुंडागर्दी नहीं, ये गुंडागर्दी है तो 3 एक्ट की है. 3 एक्ट की जो गुंडागर्दी है, ये खत्म होनी चाहिए, ये मेरा निवेदन है.’ खबरों के अनुसार, विधायक कोली ने बीते 9 अक्टूबर को भरतपुर के खेड़ली मोड़ चौकी को थाने बदलने संबंधी कार्यक्रम में यह बयान दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

4 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

4 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago