देश

ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में चर्चा से पहले पी. चिंदबरम ने खड़ा कर दिया नया विवाद, पहलगाम हमले को लेकर कही ये बातें, हमलावर हुई भाजपा

ऑपरेशन सिंदूर पर आज (28 जुलाई) से संसद के मानसून सत्र में चर्चा होने वाली है, लेकिन इस चर्चा से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम (P. Chidambaram) ने पहलगाम हमले को सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया है. उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के के बाद सेना द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी सरकार देना नहीं चाहती है.

P. Chidambaram ने दिया विवादित बयान

चिदंबरम ने पूछा, “आतंकवादी हमलावर कहां हैं? आपने उन्हें पकड़ा क्यों नहीं? आपने उनकी पहचान तक क्यों नहीं की? अचानक खबर आती है कि हमने दो या तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्होंने उन्हें शरण दी थी. अब उसका क्या हुआ?” इसके अलावा, यूपीए कार्यकाल में गृह मंत्री रहे कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार “यह बताने को तैयार नहीं है कि एनआईए ने इन हफ्तों में क्या किया है. क्या उन्होंने आतंकवादियों की पहचान की है, वे कहाँ से आए थे? मेरा मतलब है, जहां तक हम जानते हैं, वे घरेलू आतंकवादी हो सकते हैं. आप यह क्यों मान रहे हैं कि वे पाकिस्तान से आए थे ? इसका कोई सबूत नहीं है. वे नुकसान को भी छिपा रहे हैं.”

बीजेपी ने P. Chidambaram को घेरा

पी. चिदंबरम के इस बयान के बाद बीजेपी हमलावर हो गई है. बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने पलटवार करते हुए कहा, “ऐसा क्यों है कि जब भी हमारी सेनाएं पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का सामना करती हैं, तो कांग्रेस के नेता भारत के विपक्ष की बजाय इस्लामाबाद के बचाव पक्ष के वकील जैसे लगते हैं? जब राष्ट्रीय सुरक्षा की बात आती है, तो कोई अस्पष्टता नहीं होनी चाहिए.”

यह भी पढ़ें- Monsoon Session: पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर आज होगी संसद में चर्चा, कांग्रेस ने सभी सांसदों को जारी किया व्हिप

चिदंबरम (P. Chidambaram) ने ऑपरेशन सिंदूर पर व्यापक बयान न देने के लिए प्रधानमंत्री की भी आलोचना की .चिदंबरम ने कहा, “हम जानते हैं कि यह एक खुफिया विफलता थी. लेकिन 2008 में मुंबई में हुआ आतंकवादी हमला भी एक खुफिया विफलता थी. जब मैंने गृह मंत्री का पदभार संभाला तो मैं मुंबई गया और मैंने पूरे प्रेस को बुलाया. मैंने जो पहला वाक्य कहा, वह यह था कि मैं खुफिया विफलता के लिए क्षमा चाहता हूं. यह एक खुफिया विफलता थी, सात या आठ पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों का नाव से मुंबई आना, जो भारत की वाणिज्यिक और वित्तीय राजधानी है, और होटल ताज तक पैदल जाना, एक स्पष्ट खुफिया विफलता थी.”

22 अप्रैल को हुआ था आतंकी हमला

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे, जिसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सटीक हमले करके पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया .21 जुलाई को मानसून सत्र शुरू होने के बाद से ही संसद में विपक्ष द्वारा सार्वजनिक महत्व के मुद्दों पर बहस कराने की मांग को लेकर लगातार हंगामा हो रहा है, जिसमें पहलगाम आतंकी हमला और आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बिहार में चुनाव आयोग द्वारा की जा रही एसआईआर प्रक्रिया शामिल है.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…

4 minutes ago

सामने आएगा 36 मौतों का सच, जनता के हवाले इंदौर के भागीरथपुरा की 600 पेज रिपोर्ट

Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…

18 minutes ago

दिल्ली में मौसम ले रहा करवट, क्या फिर होगी झमाझम बारिश या अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी?

Monsoon Withdrawal: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून लौट रहा है. IMD के अनुसार मानसून…

22 minutes ago

समाजवादी पार्टी का नया दौर: अखिलेश यादव ने कैसे बदली यूपी की राजनीति और युवाओं की सोच

जानिए कैसे अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय की जड़ों को बनाए रखते…

27 minutes ago

RBI का बड़ा झटका! अक्टूबर-दिसंबर में महंगी होगी EMI? होम लोन वालों की बढ़ेगी टेंशन

RBI Repo Rate Hike: नोमुरा ने अनुमान लगाया है कि RBI अक्टूबर और दिसंबर में…

31 minutes ago

एशियन गेम्स में भारत का जलवा, महिला 4×400 रिले में गोल्ड, एथलेटिक्स में खुला खाता

Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स में अपना पहला गोल्ड मेडल…

48 minutes ago