मनोरंजन

Sunny Deol ने की दलाई लामा से मुलाकात, कहा- ‘उनके आशीर्वाद से मिला मन को सुकून’

Sunny Deol: बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) ने लद्दाख की यात्रा के दौरान तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात की। सनी देओल ने कहा कि दलाई लामा की मौजूदगी, उनकी बुद्धिमानी और आशीर्वाद से मन को काफी सुकून और शांति महसूस हुई.

सनी ने दलाई लामा के साथ शेयर की तस्वीर (Sunny Deol)

सनी ने दलाई लामा के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर डाली, जिसमें वे उनके सामने आदर से झुकते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं दलाई लामा सनी के हाथों को बड़े प्यार से अपने माथे पर लगाते हुए दिख रहे हैं.

उनके आशीर्वाद से मिला मन को सुकून- सनी देओल

इस फोटो को पोस्ट करते हुए सनी देओल ने कैप्शन में लिखा, “यह एक सम्मान और आभार से भरा पल था. लद्दाख की शांत वादियों में यात्रा करते समय मेरी मुलाकात परम पूज्य दलाई लामा से हुई. उनकी मौजूदगी, समझदारी भरी बातें और आशीर्वाद से मन को सुकून और शांति मिली. यह पल मेरे लिए कभी न भूलने वाला है.”

फैंस बड़ी संख्या में दे रहे प्रतिक्रियाएं (Sunny Deol)

सनी देओल के इस पोस्ट पर उनके फैंस बड़ी संख्या में प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोगों ने इस खास मुलाकात पर अपनी खुशी और उत्साह जाहिर किए. एक फैन ने कमेंट में लिखा, ”दलाई लामा के साथ सनी की यह मुलाकात प्रेरणादायक अनुभव है.” दूसरे फैन ने लिखा, ”दलाई लामा की शांति और सादगी दुनिया के लिए एक मिसाल है, और सनी देओल का उनके साथ यह पल देखकर काफी खुशी हुई.” अन्य फैंस ने लिखा, ”दलाई लामा की बातें सच में दिल को सुकून देने वाली हैं.”

ये भी पढ़ें: Karan Kundra और Elvish Yadav ने अपने नाम किया ‘लाफ्टर शेफ 2’ का खिताब, उठाते नजर आए चमचमाती ट्रॉफी

सनी देओल का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल जल्द ही फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग पूरी हो गई है. ‘बॉर्डर 2’ जेपी दत्ता की 1997 की ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित फिल्म थी. उसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर, कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, राखी गुलजार, पूजा भट्ट और शरबानी मुखर्जी लीड रोल में थे. ‘बॉर्डर 2’ फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया. यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

26 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

40 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

45 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

58 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago