Bharat Express DD Free Dish

Monsoon Session: पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर आज होगी संसद में चर्चा, कांग्रेस ने सभी सांसदों को जारी किया व्हिप

लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत की सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर चर्चा की शुरुआत करेंगे.

Operation Sindoor

Operation Sindoor पर आज संसद में होगी चर्चा

Monsoon Session 2025: मानसून सत्र के पहले सप्ताह में बार-बार व्यवधान के बाद, संसद में सोमवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) और पहलगाम आतंकी हमले पर महत्वपूर्ण बहस होने वाली है. मॉनसून सत्र में यह चर्चा राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के मुद्दों पर केंद्रित होगी.

Operation Sindoor पर राजनाथ सिंह करेंगे चर्चा की शुरुआत

लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत की सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर चर्चा की शुरुआत करेंगे. यह 16 घंटे की महत्वपूर्ण बहस होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल होंगे. वे पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के व्यापक प्रभावों पर सरकार का पक्ष रखेंगे.

ये नेता होंगे शामिल

अनुराग ठाकुर और निशिकांत दुबे सहित भाजपा के प्रमुख सांसद भी इस बहस में हिस्सा लेंगे. विपक्ष की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और कई अन्य नेता भी इस चर्चा के दौरान मौजूद रहेंगे.

यह भी पढ़ें- NCERT का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को स्कूल की किताबों में शामिल करने के फैसले की पूर्व सैन्य अधिकारियों ने की सराहना

कांग्रेस पार्टी ने एक व्हिप जारी कर अपने सभी लोकसभा सांसदों को अगले तीन दिनों तक सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. मानसून सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही, क्योंकि विपक्ष ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) और अन्य मुद्दों पर कार्यवाही बाधित की और सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था.

Operation Sindoor पर चर्चा के लिए जताई सहमति

इसके बाद, 25 जुलाई को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि विपक्ष ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा शुरू करने के लिए सहमति जताई है, सोमवार को लोकसभा में और मंगलवार को राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) और पहलगाम हमले पर चर्चा होगी.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read