देश

“कश्मीर घाटी छोड़कर दिल्ली आओ”, G20 सम्मेलन से पहले खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने कश्मीर के मुसलमानों को भड़काते हुए उगला जहर

G20 Summit: राजधानी दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन होने वाला है, इसके लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. वहीं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इस बीच अमेरिका में छुपकर बैठे खालिस्तानी आंतकी और सिख फॉर जस्टीस (SFJ) के फाउंडर गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurupatwant singh pannu) ने घटिया हरकत की है. उन्होंने जहरीला भड़काऊ भाषण देते हुए कश्मीर में मुसलमानों को भड़काने की कोशिश की है. ताकि दिल्ली में होने वाली जी20 के आयोजन में रुकावट पैदा की जा सके.

बता दें कि राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इससे पहले खालिस्तानी आतंकी ने घाटी के मुसलमानों से कहा है कि कश्मीर घाटी को छोड़कर दिल्ली की ओर आए और शुक्रवार की नमाज के बाद प्रगति मैदान की ओर मार्च करें. खालिस्तानी आतंकी ने एक ऑडियो के जरिए मुसलमानों को भड़काने की कोशिश की है.

‘एयरपोर्ट पर खालिस्तानी झंडा फहराया जाएगा’

आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अपने ऑडियो में कहा कि प्रगति मैदान में शिखर सम्मेलन होने वाला है. उसने धमकी देते हुए कहा कि दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खालिस्तानी झंडा फहराया जाएगा. वहीं खबरों के मुताबिक अधिकारियों का मानना है कि पन्नून के ऑडियो मैसेज से आईएसआई (ISI) और उसके K2 (कश्मीर-खालिस्तान) एजेंडे के संबंध का पता चला है.

यह भी पढ़ें- पाक-चीन को भारत का जवाब: PM मोदी बोले- कश्मीर-अरुणाचल में G20 बैठकें कराना हमारा अधिकार, देश के हर हिस्से में आयोजित होंगे इवेंट्स

G20 शिखर सम्मेलन से पहले भारत को बदनाम करने की कोशिश

बता दें कि भारत में जी20 शिखर सम्मेलन से खालिस्तानी आतंकी इसमें बाधा डालने की कोशिशें काफी समय से कर रहे हैं. वह भारत की छवि को बदनाम करने के लिए साजिश रच रहे हैं. इससे पहले दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए थे. इस मामले में पुलिस SFJ से जुड़े हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया था. इन लोगों पर भारत विरोधी नारे लिखने को लेकर मामला दर्ज किया गया है. अधिकारियों के मुताबिक गुरुपतवंत पन्नून के कहने पर ही दिल्ली में भारत विरोधी नारे लिखे गए थे. पश्चिम विहार, उद्योग नगर, महाराजा सूरजमल स्टेडियम, नांगलोई, पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क, मादीपुर समेत कई मेट्रो स्टेशनों पर ये नारे लिखे गए थे.

सुरक्षित किले में तब्दिल हुई दिल्ली

जी20 के आयोजन की सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी को एक किले में परिवर्तित कर दिया गया है. सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं. वहीं  घेरा बंदी के लिए 1 लाख 3 हजार सुरक्षबलों को तैनात किया गया है. CRPF और अन्य केंद्रीय बलों के साथ दिल्ली पुलिस के जवान भी तैनात रहने वाले हैं. इसके अलावा विदेशी महेमानों की सुरक्षा के लिए NSG के कमांडो तैनात रहेंगे.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

कटरीना के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, सौंदर्या ने लगाई लताड़; सलमान भी साथ

Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…

40 minutes ago

‘जरूरत से ज्यादा दया ठीक नहीं…’, जघन्य अपराधों में नरमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…

41 minutes ago

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

49 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

1 hour ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

2 hours ago