देश

बंगाल में हिंदू विरोधी साजिश? टीएमसी विधायक के बाबरी मस्जिद ऐलान पर मचा बवाल, VHP ने कहा- ‘मंदिर वहीं, मस्जिद नहीं, बाबरी कहीं नहीं

Humayun Kabir On Babri Masjid: पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण की घोषणा को लेकर देश की राजनीति में भूचाल आ गया है. हिंदू संगठनों ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को जिहादी वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी बाबरी के जिन्न को बाहर निकालकर अपने वोटबैंक को खुश करना चाहती हैं.

टीएमसी विधायक ने किया बाबरी मस्जिद का ऐलान

दरअसल टीएमसी के विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री हुमायूं कबीर ने ऐलान किया है कि 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण से पहले बाबरी मस्जिद की घोषणा की जाएगी. उन्होंने कहा है कि 6 दिसंबर को पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखी जाएगी. जिसपर हिंदू संगठनों ने कड़ा ऐतराज जताया है.

वोटबैंक के लिए ममता बनर्जी कर रही राजनीति

विनोद बंसल ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,

मंदिर वहीं, मस्जिद नहीं, और बाबरी कहीं नहीं. टीएमसी के विधायक व राज्य के पूर्व मंत्री हुमायूं कबीर ने आगामी 6 दिसंबर को विदेशी आक्रांता बाबर के नाम पर एक मस्जिद की नींव रखने की घोषणा की है. दूसरी ओर, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने उसी दिन धूल धूसरित बाबरी पर 33 वर्ष बाद घड़ियाली आंसू बहाने का मन बनाया है. इतने वर्ष तक उन्होंने बाबरी को फ्रीजर में बंद कर रखा था! अब वे बाबरी के जिन्न को बाहर निकालकर अपने जिहादी वोट बैंक को तराशने का कुत्सित प्रयास करेंगी.

भारत के खिलाफ षड्यंत्र की कोशिश

उन्होंने आगे कहा कि टीएमसी के इन दो नेताओं के बीच में राजनैतिक तनातनी और जिहादी वोट बैंक के प्रति रस्साकसी कोई नई बात नहीं है. किंतु, हुमायूं का तो बाप ही बाबर था! हो सकता है क्रूर शासक की भटकती आत्मा इस हुमायूं के शरीर में प्रवेश कर गई हो और उसने ही बाबरी का डर विधायक के मन में बिठा दिया हो! किंतु, ममता दीदी का बाबर या बाबरी से क्या रिश्ता है? कृपया स्पष्ट करें. स्मरण रहे कि 90 के दशक में संपूर्ण विश्व के हिंदू समाज का एक ही नारा था, ‘मंदिर वहीं, मस्जिद नहीं, और बाबरी कहीं नहीं,’ अर्थात बाबर के नाम पर भारत माता के पवित्र भू-भाग पर हम कहीं भी कोई नई मस्जिद नहीं बनने देंगे. ऐसे में इस प्रकार का भारत विरोधी षड्यंत्र पूरी तरह से अस्वीकार्य है.

ये भी पढ़ें- G20 समिट आज से शुरू: PM मोदी जोहान्सबर्ग में तीन प्रमुख सेशन में होंगे शामिल, दुनिया के सामने रखेंगे भारत की सोच

हिंदू समाज रहे सावधान

विनोब बंसल ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं का उत्पीड़न हो रहा है. चाहे वो मुर्शिदाबाद में हिंदुओं का विभत्स नरसंहार हो या बेलडांगा का दंगा, जिसमें हिंदुओं पर जमकर अत्याचार किये गए. इन घटनाओं के घाव अभी भी हिंदू समाज के भरे नहीं हैं. अब अत्याचारियों ने नई पटकथा पर काम करना शुरू कर दिया है. हिंदू समाज को इनसे सावधान रहने की जरूरत है.

वहीं टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर के बाबरी मस्जिद ऐलान पर अयोध्या के संतों ने भी ऐतराज जताया है. अयोध्या के संत जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने हुमायूं कबीर पर इनाम की भी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि टीएमसी सांसद को मौत की सजा देने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि अगर कहीं भी मुगल आक्रांताओं के नाम पर ईंट भी रखी गई तो उस व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

47 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

51 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago