देश

बंगाल BJP सांसदों के साथ PM मोदी ने की अहम बैठक, विधानसभा चुनाव पर दिया ‘मेहनत’ और ‘जीत’ का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसदों के साथ खास बैठक की. इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है. क्योंकि बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. पीएम मोदी ने इस मुलाकात के जरिए सांसदों को साफ संदेश दिया कि अब मेहनत का समय है और जीत सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर तैयारी करनी होगी.

पीएम मोदी ने सांसदों से कहा कि बंगाल में भाजपा अब काफी आगे बढ़ चुकी है, लेकिन लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है. जो काम अभी बाकी हैं, उन्हें पूरा करना जरूरी है. उन्होंने सांसदों को जमीन पर जाकर पार्टी की मजबूती दिखाने, जनता से लगातार जुड़ने और लोगों तक अपनी बात पहुंचाने पर जोर दिया.

SIR प्रक्रिया पर मोदी का जोर

बैठक में पीएम मोदी ने एसआईआर प्रक्रिया के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि ये प्रक्रिया होनी ही है और इसे पूरे पारदर्शी तरीके से करना चाहिए. सांसदों को निर्देश दिया गया कि केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से लगातार संपर्क बनाए रखें और यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं के फायदे सीधे लोगों तक पहुंचें. साथ ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके केंद्र सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाने का भी आदेश दिया गया.

प्रधानमंत्री ने बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि खगेन मुर्मू समेत सांसदों पर हुए हमलों को जनता तक सही तरीके से हाइलाइट करना जरूरी है. इससे लोग समझ सकेंगे कि राज्य में हिंसा किस वजह से हो रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य के हालात को लेकर साफ बातचीत और लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना बहुत जरूरी है. पार्टी को जमीन पर जो हो रहा है, उसके मुकाबले में मजबूती से खड़ा रहना होगा.

पीएम मोदी ने सांसदों को दी जिम्मेदारी

पीएम मोदी ने सांसदों से यह भी कहा कि वे डिटेल्ड प्रजेंटेशन तैयार करना शुरू करें. इसका मकसद यह है कि आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पॉलिटिकल प्लानिंग पूरी तरह तैयार हो. सिर्फ योजना बनाना ही काफी नहीं है, उसे जमीन पर लागू करना और जनता तक पहुंचाना भी उतना ही जरूरी है.

बैठक के बाद सांसद जगन्नाथ सरकार ने बताया कि पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के सभी बीजेपी सांसदों की बैठक ली. इस दौरान वे भी बैठक में मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि बैठक में राज्य की वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई. बंगाल में अभी प्रशासन सही ढंग से काम नहीं कर रहा. एसआईआर और खगन मुर्मू पर हुए हमले को लेकर भी बात हुई.

उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने निर्देश दिए हैं कि चुनाव से पहले सही ढंग से एसआईआर प्रक्रिया की जानी चाहिए, ताकि ऐसे नामों को हटाया जा सके जो घुसपैठिए हैं या फिर एक से ज्यादा बार वोटर लिस्ट में नाम हैं. चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होने चाहिए. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के निर्देशों के अनुसार ही आगे का काम किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के 141वीं जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- नई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

12 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

13 minutes ago

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

44 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

46 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

56 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

2 hours ago