देश

बंगाल पुलिस ने NIA के खिलाफ दर्ज की FIR, महिला ने अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के भूपतिनगर में हुए विस्फोट मामले की जांच करने पहुंची NIA की टीम पर हमला किया गया था. अब बंगाल पुलिस ने हमले के एक दिन बाद NIA पर ही केस दर्ज कर दिया है. पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर ये FIR दर्ज की है.

महिला ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप

महिला का आरोप है कि एनआईए टीम और सीआरपीएफ अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान देर रात उसके घर का दरवाजा तोड़ दिया और उसके साथ छेड़छाड़ की थी. महिला की शिकायत पर पुलिस ने NIA और CRPF जवानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. ये FIR भूपतिनगर थाने में दर्ज कराई गई है.

एसपी ने दी मामले की जानकारी

वहीं एनआईए ने भी हमलावरों पर केस दर्ज कराया है. एसपी सौम्यदीप भट्टाचार्य ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जब NIA की टीम पुलिस स्टेशन पहुंची थी तो पुलिस ने उनके साथ पूरा सहयोग किया था. हालांकि उससे पहले एक और टीम NIA की पहुंची थी, जिसके साथ पुलिस की कुछ बहस भी हुई थी.

NIA टीम पर हुआ था हमला

बता दें कि 7 अप्रैल को एनआईए की टीम भूपतिनगर में हुए विस्फोट की जांच करने के लिए पहुंची थी. तभी विस्फोट से जुड़े एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए लाया जा रहा था. उसी दौरान कुछ लोगों ने टीम पर हमला बोल दिया. इस हमले में एनआईए टीम की गाड़ी के शीशे टूट गए और खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं.

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में छापेमारी करने पहुंची NIA की टीम पर हमला, भीड़ के विरोध के बीच विस्फोट मामले में 2 प्रमुख साजिशकर्ता गिरफ्तार

ईडी की टीम पर हुआ था हमला

इससे पहले संदेशखाली में फरवरी महीने में छापा मारने पहुंची ईडी की टीम पर भी हमला हुआ था, जिसमें ईडी के कई अधिकारी और सीआरपीएफ के जवान घायल हो गए थे. इस हमले के मास्टरमाइंड पूर्व टीएमसी नेता शाहजहां शेख को ईडी ने बाद में गिरफ्तार किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

5 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

6 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

6 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

7 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

7 hours ago