मनोरंजन

अभिनेता रंजीत ने ओटीटी कंटेंट को लेकर कह दी ये बड़ी बात, बोले- अधिकतर शोज परिवार के साथ देखने लायक नहीं

Ranjeet Ott Content: बॉलीवुड के जाने-माने विलेन रंजीत अपने जमाने के उन हीरोज में शुमार थे जिनके डायलॉग्स आज भी याद किए जाते हैं. रंजीत ने अब तक अपने करियर में 500 से ज्यादा फिल्में दी है. पर्दे पर फीमेल एक्ट्रेस संग इन्हें ज्यादातर छेड़छाड़ के सीन्स करते देखा जाता है. रियल लाइफ में रंजीत को लोग नापसंद करने लगे थे. हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान रंजीत ओटीटी कंटेंट के बारे में बात करते दिखाई दिए. साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में आए बदलाव पर भी विचार जाहिर किया.

विलेन के लिए नहीं लिखे जाते थे डायलॉग

बॉलीवुड के अभिनेता रंजीत सबसे लोकप्रिय खलनायकों में से एक हैं. उनके द्वारा निभाए गए किरदार को देखकर दर्शक गुस्से से भर जाते हैं. जिस तरह से वे अपनी फिल्मों में महिला किरदारों में साड़ियां खींचते हैं तो कभी कपड़े फाड़ते नजर आते थे उसे देखकर लोग उन्हें नापसंद करने लगे थे. हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेता बीते दिनों को याद करते हुए कहते हैं जब हम फिल्मों के लिए शूटिंग कर रहे होते थे तब हमें अपने डायलॉग के साथ सेट पर आना होता था. उन दिनों विलेन के लिए डायलॉग लिखने का रिवाज नहीं था. रंजीत ने कहा मैं अपने डायलॉग दृश्यों के हिसाब से सोच लेता था और उन्हें बोल देता था.

आज भी दर्शकों को याद है उनके डायलॉग

अभिनेता रंजीत आगे कहते हैं कि मेरे जितने भी डायलॉग मशहूर हुए हैं उन्हें मैंने ही लिखा है. तब सिर्फ हीरो के लिए डायलॉग लिखते थे. रंजीत के डायलॉग आज भी दर्शकों को याद है. जिसमें काटो जानेमन, जितना काटोगी उतना मेरे करीब आओगी, दूर से तुम काट नहीं सकती हो और ‘चिल्लाओ जितना चिल्लाना है’ तुम्हारी आवाज टकरा कर तुम्हारे पास आएगी’ जैसे कई डायलॉग मशहूर है.

ये भी पढ़ें:संजय लीला भंसाली की हीरामंडी: द डायमंड बाजार का First Look रिलीज, फिल्म में 6 हसीनाओं और नवाबों का दिखा गजब स्टाइल

रंजीत ने ओटीटी कंटेंट को लेकर कही ये बात

ओटीटी कंटेंट को लेकर हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान रंजीत कहते हैं, ‘मैं कोरोना महामारी में केवल दो या तीन वेब शो देख पाया. उसके बाद मैंने ओटीटी शो देखना बंद कर दिया. मुझे ओटीटी के कंटेंट अश्लीलता और अभद्रता से भरे हुए लगते हैं. इन सीरीज की भाषा भी काफी अभद्र होती है. आप अपने परिवार और स्टाफ के सामने बैठ कर ओटीटी के कार्यक्रमों को नहीं देख सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

2 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

3 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

3 hours ago