देश

Bengaluru Gang Rape: नशे में थी युवती और बुक कर ली Rapido, अपने घर ले गया ड्राइवर, फिर दोस्त को बुलाया और किया गैंगरेप

Bengaluru: अगर आप भी बाइक या टैक्सी बुक करते हैं तो थोड़े सावधान हो जाइए, क्योंकि बेंगलरु से एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको सकते में डाल सकता है. यहां एक युवती को रैपिडो (Rapido) से बाइक बुक करना भारी पड़ गया. दरअसल, रैपिडो बाइक चालक (Rapido Bike Driver) ने अपनी कई दोस्तों के साथ मिलकर 22 साल की युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दे दिया. पीड़िता ने कहीं जाने के लिए रैपिडो ऐप से एक बाइक बुक की थी. लेकिन उसे नहीं पता था कि बाइक चालक उसके साथ इस घिनौनी घटना को अंजाम दे देगा.

पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ये मामला शुक्रवार और शनिवार के बीच रात का है और इस घटना को थाना इलेक्ट्रॉनिक सिटी क्षेत्र में अंजाम दिया गया. सुत्रों के मुताबिक लड़की केरला की रहने वाली है.

पीड़िता ने लगाया आरोप

पीड़िता लड़की ने बाइक चालक पर गैंगरेप का आरोप लगाया है. उसने कहा कि आरोपी ने अपने तीन और दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिसमें बाइक चालक और उसके तीनों दोस्त शामिल है. पुलिस आयुक्त प्रताप रेड्डी ने बताया, “लड़की ने एक दोस्त के घर से दूसरे दोस्त के पास जाने के लिए ‘रैपिडो’ से टैक्सी बुक की थी. लेकिन इसी बीच ड्राइवर ने हैवानियत की.

नशे की हालत में थी लड़की

पुलिस ने इस तरफ भी इशारा किया गया कि जब लड़की ने अपने दोस्त के घर जाने के लिए रैपिडो बुक कर रही थी. तब वो नशे की हालत में थी. रैपिडो बाइक चालक ने इसी बात का फायदा उठाया और उसे अपने घर ले गया जहां उसके 3 दोस्त और मौजूद थे. वहां पर उस वक्त वहां पर एक महिला भी मौजूद थी.

ये भी पढ़ें- Shraddha Murder Case: आफताब को श्रद्धा की हत्या करने का अफसोस नहीं, पॉलीग्राफी टेस्ट में कुबूला अपना जुर्म

पुलिस आयुक्त रेड्डी ने बताया कि 26 नवंबर को जब पीड़िता बीमार महसूस करने पर डॉक्टर के पास गई, तो ये मामला सामने आया. हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने लड़की के नशे में होने की पुष्टि नहीं की है. पुलिस ने मामले जांच शुरु करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से सबूत लिए गए हैं. पुलिस के मुताबिक एक आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

नोएडा होमबॉयर्स गबन मामला: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी प्रमोटर अनिल मिठास को राहत या झटका? कोर्ट ने ED को भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में घर खरीदारों के 126.30 करोड़ रुपये के कथित गबन से…

1 minute ago

केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन के पासपोर्ट रिलीज मामले पर सुप्रीम कोर्ट 2 नवंबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन द्वारा अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग को…

33 minutes ago

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

49 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

52 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

1 hour ago