बिजनेस

खुलते ही धराशायी हुआ Share Market, एसबीआई, TATA और Zomato से लेकर बिखरे ये 10 स्टॉक

वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के नतीजों के साथ गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखी गई. शुरुआती कारोबार में, ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में बिकवाली देखी गई.

गिरावट के साथ खुला बाजार

सुबह करीब 9.27 बजे सेंसेक्स 268.77 अंक या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,879.72 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 78.40 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,610.55 पर कारोबार कर रहा था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1,177 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 958 शेयर लाल निशान में थे.

निफ्टी बैंक 202.90 अंक या 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,632.15 पर था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 98.20 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,172.40 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 7.70 अंक या 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,357.95 पर था. बाजार के जानकारों के अनुसार, आज से तीसरी तिमाही के नतीजों का सीजन शुरू होने के साथ ही, नतीजों पर बाजार की प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी.

टीसीएस के नतीजों के साथ संकेत मिलेगा कि आईटी सेक्टर के लिए आगे क्या उम्मीदें रहेंगी. अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती और रुपये में गिरावट आईटी सेक्टर के लिए अनुकूल संकेत होंगे.जानकारों ने आगे कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नीतिगत फैसलों और भारतीय केंद्रीय बजट प्रस्तावों से आने वाले दिनों में बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा.”

टॉप लूजर्स कंपनियां

इस बीच, एसबीआई, जोमैटो, सन फार्मा, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और पावर ग्रिड टॉप लूजर्स थे. वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स, एमएंडएम, एशियन पेंट्स, टीसीएस, इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर टॉप गेनर्स थे.

यह भी पढ़ें- S&P Global ने Adani Ports को दुनिया की Top-10 ट्रांसपोर्टेशन और इन्फ्रा कंपनियों में किया शामिल

अमेरिकी बाजारों में बीते कारोबारी दिन डाउ जोन्स 0.25 प्रतिशत चढ़कर 42,635.20 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.16 प्रतिशत बढ़कर 5,918.30 पर और नैस्डैक 0.06 प्रतिशत गिरकर 19,478.88 पर बंद हुआ. एशियाई बाजारों में जकार्ता, हांगकांग और सोल हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि चीन, बैंकॉक और जापान लाल निशान में कारोबार कर रहे थे.

FII ने 10,419 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची

जानकारों ने कहा, “जनवरी में अब तक एफआईआई ने 10,419 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची है. डॉलर इंडेक्स 109 पर और 10 साल के बॉंड पर यील्ड 4.67 प्रतिशत पर होने के कारण एफआईआई अपनी बिक्री रणनीति जारी रख सकते हैं, जिससे निकट भविष्य में बाजार पर दबाव पड़ेगा.” एफआईआई ने 8 जनवरी को 3,362.18 करोड़ रुपये के शेयर बेचे और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 2,716.28 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

–भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

गोल्ड की तैयारी या ब्रॉन्ज पाकर संतुष्टि? जानिए एशियाई खेलों में भारत की उम्मीदों के अटकने की पूरी कहानी

एशियाई खेलों को देखते हुए एक अजीब सी निराशा घेर लेती है. जिन स्पर्धाओं में…

22 minutes ago

दलित नुमाइंदगी से सत्ता तक: मायावती ने कैसे बदली उत्तर प्रदेश की राजनीति?

जानिए कैसे मायावती ने दलित नुमाइंदगी को राजनीतिक ताकत में बदला और उत्तर प्रदेश में…

32 minutes ago

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

53 minutes ago

ड्रग्स, पैसा और तमंचा: घाटी में क्या है पाकिस्तान का प्लान ‘गैंगस्टर’? खुला हाइब्रिड क्राइम मॉडल

Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…

1 hour ago

IAS से इस्तीफा देकर दिव्या मित्तल ने थामा राजनीति का दामन, जानिए अफसर से नेता बने कितने हुए पास और कितने फेल

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री का ऐलान किया है. जानें…

1 hour ago

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…

1 hour ago