HMPV Virus Cases: हाल ही में भारत के अलग-अलग हिस्सों में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के मामले सामने आ रहे हैं, खासकर बेंगलुरु, अहमदाबाद, नागपुर, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में. ये वायरस वयस्कों में मामूली तौर पर हल्की बीमारी का कारण बनता है, लेकिन कुछ समूहों के लिए ये गंभीर समस्या बन सकता है. ऐसे में अब ये सवाल उठता है कि किसे इस बीमारी से विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है.
एचएमपीवी वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले लोग वो हैं जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है, जैसे बुजुर्ग, बच्चों और अन्य रोगों से जूझ रहे लोग. खासतौर से 5 साल से छोटे बच्चे और 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग HMPV से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं. इसके अलावा, जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर है, जैसे कि HIV के रोगी, कैंसर से जूझ रहे व्यक्ति या अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोग उन्हें भी ये वायरस अधिक नुकसान पहुंचा सकता है.
एचएमपीवी के लक्षण वयस्कों में मामूली तौर पर हल्के होते हैं, जैसे कि खांसी, जुकाम, बुखार और गले में खराश. हालांकि, बच्चों और बुजुर्गों में ये वायरस ब्रोंकाइटिस और निमोनिया जैसी गंभीर श्वसन समस्याओं का कारण बन सकता है. पल्मोनोलॉजिस्ट, बताते हैं कि higher रिस्क वाले समूहों में HMPV से गंभीर श्वसन (Respiration) समस्याएं हो सकती हैं, जिसके लिए ऑक्सीजन थेरेपी की आवश्यकता हो सकती है. हालांकि, ज्यादातर मरीजों में हल्के लक्षणों के बाद सहायक ट्रीटमेंट से रिकवरी हो जाती है. HMPV के लिए मृत्यु दर comparatively कम है और ये अन्य श्वसन संबंधी वायरस की तुलना में कम खतरनाक माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: क्या आपको भी है बार-बार भूलने की है बीमारी? तो ऐसे पाएं इससे छुटकारा
एचएमपीवी एक वायरल संक्रमण है, इसलिए एंटीबायोटिक्स इस बीमारी के इलाज में कारगर नहीं हैं. एंटीबायोटिक्स सिर्फ बैक्टीरियल संक्रमण के लिए प्रभावी होते हैं, न कि वायरल संक्रमण के लिए. हल्के मामलों में आराम, ढेर सारा पानी पीना और ओवर-द-काउंटर दवाओं से लक्षणों में राहत मिल सकती है. गंभीर मामलों में जैसे कि ब्रोंकाइटिस या निमोनिया में अस्पताल में भर्ती होने की जरुरत हो सकती है. यहां ऑक्सीजन सप्लीमेंटेशन, लिक्विड थेरपी और श्वसन सहायता जैसी सहायक थेरेपी दी जा सकती है.
एचएमपीवी के लिए कोई स्पेसिफिक एंटीवायरल दवा या वैक्सीनेशन मौजूद नहीं है, इसलिए बचाव उपायों पर ध्यान देना बहुत आवश्यक है. वहीं इसे लेकर डॉक्टर कहते हैं कि मास्क पहनना, हाथों की सफाई रखना और सेफ श्वसन प्रथाओं का पालन करना जरुरी है. इन उपायों से वायरस के स्प्रेड को रोका जा सकता है.
यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…
सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…
Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…
Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…
E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…
Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…