देश

बिहार में ये क्या हो रहा है? मछली विवाद में मुखिया को कीचड़ में पटककर पीटा; जानें भागलपुर का मामला

Mukhiya Beaten in Bhagalpur: भागलपुर/अंजनी कुमार कश्यप: भागलपुर जिले के शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने एक जनप्रतिनिधि पर जानलेवा हमला करने में जरा भी गुरेज नहीं किया. मथुरापुर पंचायत के मुखिया मंतोष कुमार महलदार को मछली मारने से रोकने की सजा के तौर पर कीचड़ में पटककर बेरहमी से पीटा गया. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला? (Bhagalpur Mathurapur Panchayat)

जानकारी के अनुसार, घटना भोरंग पोखर के समीप हुई. मुखिया मंतोष कुमार महलदार जब पोखर के पास से गुजर रहे थे, तब उन्होंने देखा कि कुछ लोग वहां अवैध रूप से मछली पकड़ रहे हैं. जैसे ही मुखिया ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, आरोपी उग्र हो गए. हमलावरों ने मुखिया को पकड़ लिया और पास ही मौजूद कीचड़ में पटक दिया. इसके बाद उन्हें कई बार कीचड़ में पटक-पटक कर पीटा गया.

वीडियो हुआ वायरल, पुलिस में शिकायत

घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस मारपीट का वीडियो (Viral Video Bhagalpur) बना लिया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह एक जनप्रतिनिधि की गरिमा को तार-तार किया जा रहा है. घायल मुखिया ने शिवनारायणपुर थाना पहुंचकर 5 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है.

पुलिस की कार्रवाई और जांच

मामले को लेकर थाना अध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. दोषियों की पहचान कर जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी और उनके खिलाफ कानून के अनुसार, कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: दीदी से बहनजी नाराज! मायावती ने ममता बनर्जी को जमकर सुनाया; जानें आखिर क्यों?

इलाके में तनाव का माहौल (Mukhiya Beaten in Bhagalpur Viral Video)

इस घटना के बाद मथुरापुर पंचायत और आसपास के इलाकों में काफी आक्रोश है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अगर एक मुखिया ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता का क्या होगा? लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दोषियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. सरकारी पोखर से मछली चोरी रोकने की कोशिश में एक मुखिया का अपमान सीधे तौर पर प्रशासनिक तंत्र की विफलता को भी दर्शाता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago