UP News: लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एक मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया. वादिनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विपक्षी पक्ष ने उसके पति रमेश (उम्र 40 वर्ष) के साथ गाली-गलौज की और लकड़ी के पटरे से हमला कर दिया.
इलाज के दौरान मौत
हमले में रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजनों ने उन्हें एम्बुलेंस से केजीएमसी ट्रॉमा सेंटर लखनऊ पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान 6 मार्च 2026 को उनकी मौत हो गई.
मामले में केस दर्ज
पुलिस ने तहरीर के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया. थाना ठाकुरगंज में मु0अ0सं0-191(2)/105/352 बीएनएस बनाम सूरज व अन्य चार आरोपियों के खिलाफ केस पंजीकृत किया गया. बाद में साक्ष्यों के आधार पर धारा 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई.
चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने विवेचना के दौरान नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए लोगों में सूरज गौतम (28), राजेन्द्र (32), रेखा (30) और चांदनी (24) शामिल हैं. सभी को 7 मार्च 2026 को न्यायालय में पेश कर जिला कारागार भेज दिया गया.
ये भी पढ़ें-‘नारी शक्ति ही विकसित भारत की असली ताकत’, महिला दिवस पर पीएम मोदी का संदेश
क्या बरामद किया गया?
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का पटरा भी बरामद कर लिया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
