देश

“भारत भारती” ने लौहपुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रव्यापी अनेकता में एकता अभियान शुरू किया

राष्ट्रीय एकता और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के विजन को आगे बढ़ाते हुए “भारत भारती” ने एक ऐतिहासिक अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रीय सद्भाव, सांस्कृतिक एकजुटता और एकता के संदेश को बढ़ावा देना है.

दरअसल 5 दिवसीय अभियान की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से हुई, जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री जगन्नाथ कुंजबिहारी स्वाइन और उत्तर भारत के प्रभारी श्री इरफान अहमद ने किया. यह विशेष प्रवास यात्रा सरदार वल्लभभाई पटेल साहब की सेवाओं को याद करने और 562 रियासतों के एकीकरण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित करने और उनकी 150वीं जयंति के कार्यक्रमों के लिए आयोजित की गई थी.

इस संबंध में इरफान अहमद ने बताया कि इस विशेष अभियान की अवधारणा इसी वर्ष जून में सूरत में आयोजित अखिल भारतीय स्तर की बैठक में प्रस्तुत की गई थी, जहाँ 150 विश्वविद्यालयों और प्रमुख शिक्षण संस्थानों, आईआईटी, आईआईएम और भारत के 150 प्रमुख शहरों में आरएसएस भारत भारती राष्ट्रीय एकता कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया था.

युवाओं में एकता को बढ़ावा देने का उद्देश्य

इसका उद्देश्य देश की सांस्कृतिक और भाषाई विविधता को उजागर करना और युवाओं में एकता को बढ़ावा देना है, ताकि शैक्षणिक परिसरों में ‘मिनी भारत’ की झलक दिखाई दे. प्रवास के दौरान शेर-ए- कश्मीर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी श्रीनगर के वाइस चांसलर प्रोफेसर नजीर गनई सहाब से एक भारती श्रेष्ठ भारत के प्रोग्राम को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई, चर्चा में उन्होंने सहमति जताई और अक्टूबर माह में भव्य कार्यक्रम करने की उन्होंने सहमति प्रदान की.

हालाँकि, जम्मू दौरे के दौरान भारत भारती की अग्रणी टीम ने महत्वपूर्ण शैक्षिक हस्तियों, सरकारी अधिकारियों और सामाजिक नेताओं से मुलाकात की. श्रीनगर प्रवास के दौरान जम्मू कश्मीर के महामहिम उपराज्यपाल आदरणीय श्री मनोज सिन्हा जी से मिलकर इन बैठकों के परिणामों से भी अवगत कराया, उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के लिए पूर्ण समर्थन और स्वयं भी रहने का आश्वासन दिया.

भाजपा मुख्यालय में राजीव चारक के साथ बैठक

इस अवसर पर कश्मीर प्रभारी डॉ. अशोक कौल, श्रीमती रशीदा मीर आदि उपस्थित थे, जम्मू प्रवास के अवसर पर जम्मू समन्वयक जीवानंद शर्मा और सांस्कृतिक समन्वयक आरसी शर्मा, उपेन्द्र शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने आईआईटी जम्मू के निदेशक डॉ. मनोज गौर जी, कटरा स्थित माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी के उपकुलपति श्री प्रगति कुमार जी, डीन स्टूडेंट्स वेल्फेयर प्रोफेसर मिश्रा जी, क्लस्टर विश्वविद्यालय के डीन एवं परीक्षा नियंत्रक रणविजय सिंह जी के साथ भी चर्चा की.

बहरहाल, इस सक्रिय टीम ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी उपाध्यक्ष राजीव चारक जी के साथ एक विशेष बैठक भी की, जिसमें अभियान की सफलता के लिए राजनीतिक और प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया गया. यात्रा के अंत में गांधीनगर स्थित भारत भारती कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों, सांस्कृतिक हस्तियों और संगठन के सदस्यों ने भाग लिया.

जीवानंद शर्मा ने समझाया अभियान का उद्देश्य

अभियान के उद्देश्यों को समझाते हुए जीवानंद शर्मा ने कहा कि ‘भारत भारती’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विविधता में एकता और अजेय राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है, जो देश की सांस्कृतिक विरासत और जन सद्भाव का प्रतिबिंब है.

इस अभियान को जम्मू-कश्मीर सहित अन्य क्षेत्रों में भी जारी रखने का निर्णय लिया गया, ताकि देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक गौरव को बढ़ावा दिया जा सके. इस आंदोलन की जन स्वीकृति ने इसे एक मजबूत आधार प्रदान किया है, जो एक अखंड और सामंजस्यपूर्ण भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा.

ये भी पढ़ें:जम्मू कश्मीर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, गोलीबारी में एक जवान शहीद

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

पाकिस्तान से ड्रोन में आई 15 किलो हेरोइन, फिरोजपुर में ANTF की बड़ी कार्रवाई, 2 तस्कर गिरफ्तार

Punjab Drug Smuggling: पंजाब के फिरोजपुर में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते…

5 minutes ago

जिंदा रहने की खौफनाक जिद: सैनिक ने खुद काटा सड़ चुका पैर, 8 महीने बाद ड्रोन ने ऐसे बचाई जान

Ukraine News: युद्ध के मैदान में अदम्य साहस की मिसाल पेश करते हुए यूक्रेन के…

6 minutes ago

ऑपरेशन ट्राइडेंट: 3 राज्यों में 38 जगह छापेमारी, 1,424 खाते फ्रीज; ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई पर अमित शाह ने की तारीफ

ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी हुई. 18…

10 minutes ago

‘कोई भी निशाना IAF की पहुंच से बाहर नहीं’, ऑपरेशन सिंदूर पर एयर चीफ एपी सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने बड़ा बयान दिया है.…

28 minutes ago

‘देश के लिए गर्व का पल’, भारतीय पैरा एथलीटों की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी का संदेश

Asian Para Games 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण समेत 114 पदक जीते. ऐतिहासिक प्रदर्शन…

42 minutes ago

ना गैस, ना पैसा… सिर्फ बड़बोलापन! जानिए कैसे पाकिस्तान में ठप हुआ रसोई का चूल्हा; मचा हाहाकार

Pakistan News: ईरान से सप्लाई ठप होने के बाद पाकिस्तान में 12 किलो का LPG…

43 minutes ago