Bharat Express DD Free Dish

जम्मू कश्मीर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, गोलीबारी में एक जवान शहीद

Indian Army: जम्मू कश्मीर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू. गोलीबारी में एक जवान शहीद. सुरक्षाबलों के द्वारा पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Indian Army

Indian Army: बुधवार को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम कर दिया. इस दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई गोलीबारी में एक जवान भी शहीद हो गया. सुरक्षाबलों के द्वारा पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

यह पिछले 13 दिनों में आतंकियों से सेना की तीसरी मुठभेड़ है. 1 अगस्त से अबतक सुरक्षा बलों के द्वारा आतंकियों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन में 2 जवान शहीद हो चुके हैं और 9 जवान घायल हैं. इन ऑपरेशन में 2 आतंकी भी मारे जा चुके हैं.

1 अगस्त से कुलगाम में चल रहा सर्च ऑपरेशन

सुरक्षा बलों के द्वारा 1 अगस्त से कुलगाम के अखल जंगलों में आतंकियों के खिलाफ सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है. वहीं दो अगस्त को सुरक्षाबलों ने आतंकी हारिस नजीर डार को मार गिराया था. जानकारी के मुताबिक वो C-कैटेगरी का आतंकी था. सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा पहलगाम हमले के बाद जारी 14 आतंकियों की लिस्ट में हारिस का भी नाम था.

1 अगस्त को आतंकियों ने की थी सर्च टीम पर फायरिंग

सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इस इलाके में आतंकी छिपे हुए हैं. जिसके बाद 1 अगस्त के दिन सुरक्षाबलों के द्वारा चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान आतंकियों ने उनपर फायरिंग खोल दी थी. जिसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.

पहलगाम आतंकी हमले में शामिल 3 आतंकी मारे गए

इससे पहले 28 जुलाई को सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन महादेव के तहत लिडवास के जंगलों में ऑपरेशन चलाकर 3 आतंकियों को मार गिराया था. ये तीनों आतंकी पहलगाम हमले में शामिल थे. इसके बाद 31 जुलाई को भी पुंछ में सुरक्षाबलों ने एलओसी के पास 2 और आतंकियों को मार गिराया था.

ये भी पढ़ें- सिंधु जल संधि पर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के आदेश को भारत ने किया खारिज, कहा- अदालत के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता यह मामला

अबतक 14 लोकल आतंकियों की लिस्ट में से 7 मारे जा चुके

सुरक्षाबलों के द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान में अबतक 14 लोकल आतंकियों की लिस्ट में से 7 मारे जा चुके हैं. हारिस नजीर इसमें बच गया था. जिसे 2 अगस्त को निपटा दिया गया.

उससे पहले 13 मई को शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुआ. जिसमें 3 आतंकी मारे गए. मारे गए आतंकियों की पहचान शाहिद कुट्टे, अदनान शाफी और अहसान उल हक शेख के रूप में हुई.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read